Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पीएलएफएस 2025 के आंकड़ों में दिखा सुशासन का असर: छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर राष्ट्रीय औसत से कम

May 12, 2026

रायगढ़ में प्रदूषण नियंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की सख्त कार्रवाई

May 12, 2026

नर्सिंग सिस्टर” अब कहलाएंगी “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर”

May 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, May 12
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » 9 जनवरी को दिल्ली और रायपुर में लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठकें
रायपुर

9 जनवरी को दिल्ली और रायपुर में लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठकें

adminBy adminJanuary 8, 2019No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

रायपुर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 9 जनवरी 2019 को 2019 लोकसभा आम चुनाव के संदर्भ में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए 15, गुरूद्वारा रकाबगंज रोड, नई दिल्ली में देश के सभी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठकें रखी गयी है। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया कि सुबह 11 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के समन्वय समिति और प्रभारी महासचिवगण के साथ लोकसभा आम चुनाव के विषय में, शाम 4 बजे कोषाध्यक्ष के साथ जनसंपर्क अभियान के विषय में और शाम 5 बजे चेयरमेन डाटा एनालिटिक्स डिपार्टमेंट के साथ शक्ति प्रोजेक्ट के विषय में बैठक होगी। विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण की चर्चा में उपस्थिति आवश्यक होने के कारण प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के स्थान पर दिल्ली की तीनों महत्वपूर्ण बैठकों में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन भाग लेंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिवद्वय एवं छत्तीसगढ़ के प्रभारीद्वय डॉ. चंदन यादव एवं डाॅ. अरुण उरांव 8 जनवरी को रात्रि 7ः00 बजे इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा दिल्ली से रायपुर आएंगे। 9 जनवरी बुधवार को सुबह 11ः00 बजे प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक रखी गयी है जिसमें उपाध्यक्ष, महामंत्री एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सम्मिलित होंगे। 9 जनवरी बुधवार को दोपहर 2ः00 बजे राजीव भवन में ही कांग्रेस संचार विभाग की बैठक होगी जिसमें संचार विभाग के सदस्यगण, मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला तथा प्रदेश प्रवक्तागण शामिल होंगे। दोनो बैठक प्रदेश प्रभारीद्वय डॉ चंदन यादव, डाॅ. अरुण उरांव लेंगे। दोनो ही बैठकों में प्रदेश महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया के दौरे के बाद दोनो प्रभारी सचिवों के दौरे को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इन बैठकों में प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया के द्वारा लोकसभा चुनावों के मद्देनजर दिये गये निर्देशों के क्रियान्वयन पर चर्चा हो सकती है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

नर्सिंग सिस्टर” अब कहलाएंगी “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर”

May 12, 2026

बजट में शामिल कार्यों के प्राक्कलन प्राथमिकता क्रम में तत्काल भेजने के निर्देश, शासकीय भवनों के वर्टिकल व आधुनिक डिजाइन तथा नई तकनीक से निर्माण पर जोर

May 12, 2026

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”

May 12, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • पीएलएफएस 2025 के आंकड़ों में दिखा सुशासन का असर: छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर राष्ट्रीय औसत से कम
  • रायगढ़ में प्रदूषण नियंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की सख्त कार्रवाई
  • नर्सिंग सिस्टर” अब कहलाएंगी “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर”
  • धमतरी में AI क्रांति – AI और अत्याधुनिक कौशल से सुसज्जित होंगे युवा
  • कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.