राजनांदगांव । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज राजनांदगांव पहुंचे। दिग्विजय सिंह ने यहां स्वर्गीय उदय मुदलियार के निवास में पहुंचकर पत्रकारों से चर्चा की ।दिग्विजय सिंह ने पार्रिनाला स्थित मजार में मत्था टेका और लोगो से मुलाकात किया.
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह प्रदेश में कांग्रेसी की ऐतिहासिक जीत के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे थे । दिग्विजय सिंह ने स्व.उदय मुदलियार निवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में मिली जीत के बाद वे मां बमलेश्वरी के दरबार में जाकर मत्था टेकने आये हैं।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रफेल मामले में सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मां बमलेश्वरी देवी के दरबार प्रतिवर्ष पहुंचते हैं । कांग्रेस की जीत के बाद गुप्त नवरात्रि के मौके पर दिग्विजय सिंह ने मां बमलेश्वरी के दर्शन करने की इच्छा जताई और वह डोंगरगढ़ के लिए रवाना हुए.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
