प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर फहराया तिरंगा
- दिल्ली
- Posted On
दिल्ली। 15 अगस्त 2022 यानी आज पूरा देश भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर तिरंगा फहराया। स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर लाल किले से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में तिरंगा फहराया जा रहा है।
पीएम मोदी ने सोमवार को लाल किले पर पहुंचने के बाद अंतर सेवा और पुलिस सलामी गारद का निरीक्षण किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने उनका स्वागत किया।