Thursday, 19 September 2024

लाठीचार्ज मामले में मजिस्ट्रेट के सामने 17 कांग्रेसियों में से 4 के बयान दर्ज

बिलासपुर। विधानसभा चुनाव से पहले 18 सिंतबर को कांग्रेस भवन में पुलिस द्वारा कांग्रेसियों पर हुए लाठीचार्ज मामले में आज मजिस्ट्रेट के सामने 17 कांग्रेसियों की गवाही होनी थी। जिसमें से 4 कांग्रेसी अपना बयान दर्ज कराने पहुंचे।
बिलासपुर एडीएम व जांच मजिस्ट्रेट बीएस उइके की बेंच में चारों की गवाही दर्ज की गई। मजिस्ट्रेट के समक्ष सबसे पहले शहर अध्यक्ष सीमा पांडेय ने गवाही दी। इसके बाद शहर कांग्रेस संगठन सचिव अजरा खान, कमलेश दुबे और कमल गुप्ता ने अपने अपने बयान दर्ज कराए।
क्या था मामला
विधानसभा चुनाव के पहले गत 18 सितंबर को कांग्रेसी नेता विरोध प्रदर्शन के लिए पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के निवास गए थे। विरोध स्वरूप कांग्रेसियों ने अमर अग्रवाल के घर के पास कचरा फेंका और वापस लौट आए। इस विरोध प्रदर्शन के ​दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज कर कांग्रेसी नेताओं की पिटाई गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांग्रेस भवन में घुसकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

  • AD 1 RO No 12879/175 "
  • RO No 12822/ 145 "
  • RO No 12822/145 "
  • RO No 12879/175 "

About Us

छत्तीसगढ़ का एक ऐसा न्यूज पोर्टल panchayat tantra24.com है जिसमे ग्रामीण परिवेश से सम्बंधित समस्याएं व विकास साथ ही सरकार की जनहित कल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिक को रुबरू कराना अपना दायित्व समझकर समाज व देशहित में कार्य कर रही है साथ ही पंचायत प्रतिनिधियो की आवाज को भी सरकार तक पहुचाने का काम एक सेतु की तरह कर रही है

Address Info.

स्वामी / संपादक - श्रीमती कन्या पांडेय

कार्यालय - सुभाष नगर मदर टेरेसा वार्ड रायपुर छत्तीसगढ़

ई मेल - panchayattantra24@gmail.com

मो. : 7000291426

MP info RSS Feed