किसानों ने तोड़ा पिछले पांच सालों का रिकार्ड, बेचा 10 हजार से भी अधिक मीट्रिक टन धान

जगदलपुर । भूपेश सरकार द्वारा किसानों का कर्ज माफ करने के बाद बस्तर संभाग में इस बार बम्पर धान खरीदी हुई है। किसानों ने पिछले पांच सालों का रिकार्ड तोड़ते हुए लक्ष्य से करीब 10 हजार मीट्रिक टन अधिक धान बेचा है।
इतना ही नही पिछले कुछ सालों से अपना कर्ज नहीं चुका पाने वाले किसान भी इस बार अपना धान उपार्जन केन्द्रों तक लेकर पंहुचे। नतीजा यह रहा कि बस्तर संभाग मे लक्ष्य से अधिक धान खरीदी की गई है।
दरअसल राहुल गांधी ने बस्तर से ही ऐलान किया था कि यदि उनकी सरकार बनती है तो दस दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ किया जायेगा और उनके धान 2500 रू. क्विंटल के हिसाब से खरीदे जायेंगे। हुआ भी वैसा ही सरकार बदली और वादा निभाते हुए कर्ज माफी के साथ 2500 रू. में धान खरीदी की गई।
विपणन अधिकारी के मुताबिक बस्तर संभाग के सातों जिलों के 259 खरीदी केन्द्रोें से इस बार 5 लाख 17 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया था और इस लक्ष्य को सप्ताह भर पहले ही पूरा कर लिया गया।
जिसके बाद गुरुवार को धान खरीदी के अंतिम दिन तक 10 हजार मीट्रिक टन धान अधिक खऱीदा गया। इसमें 2 लाख 49 हजार मीट्रिक धान का उठाव हो चुका है। वहीं 2 लाख 72 हजार धान का उठाव उपार्जन केन्द्रों से किया जाना है।
विपणन अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष हुए धान खरीदी का यह रिकार्ड पिछले पांच सालों की तुलना में सबसे अधिक है, बस्तर के किसानों ने बढ़चढ़कर धान बेचा। हांलाकि इस वर्ष धान खरीदी के दौरान लापरवाही बरतने वाले 5 खरीदी प्रभारियों पर कार्रवाई करने के साथ कई बिचौलियो पर भी कार्रवाई की गई है।

R.O.NO. 13259/163
  • R.O.NO.13207/166 " A
  • R.O.NO.13259/163 " B
  • RO No 13207/166 " A

About Us

छत्तीसगढ़ का एक ऐसा न्यूज पोर्टल panchayat tantra24.com है जिसमे ग्रामीण परिवेश से सम्बंधित समस्याएं व विकास साथ ही सरकार की जनहित कल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिक को रुबरू कराना अपना दायित्व समझकर समाज व देशहित में कार्य कर रही है साथ ही पंचायत प्रतिनिधियो की आवाज को भी सरकार तक पहुचाने का काम एक सेतु की तरह कर रही है

Address Info.

स्वामी / संपादक - श्रीमती कन्या पांडेय

कार्यालय - सुभाष नगर मदर टेरेसा वार्ड रायपुर छत्तीसगढ़

ई मेल - panchayattantra24@gmail.com

मो. : 7000291426

MP info RSS Feed