गिरफ्तार सक्रिय नक्सली के निशानदेही पर विस्फोटक बरामद
- बस्तर
- Posted On

panchayattatra-सुकमा। जिले में चलाये में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना भेजी से जिला बल एवं डीआरजी की संयुक्त पार्टी मोबाईल चेक पोस्ट हेतु रवाना हुये थे। अभियान के दौरान भेजी बस्ती जाने वाले मार्ग में मोबाईल चेक पोस्ट जांच के दौरान मिलिशिया सदस्य वेक्को कोसा पिता वेक्को सोमड़ा उम्र 25 वर्ष साकिन मैलासूर को गिरफ्तार कर आरोपी के निशान-देही से 10 नग जिलेटीन रॉड, 05 नग डेटोनेटर, लगभग 05 मीटर कोर्डेक्स वायर बरामद किया गया। थाना भेजी में कार्यवाही के दौरान आज न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी से पुछताछ में प्रतिबंधित नक्सली संगठन मे वे मिलिशिया सदस्य के पद पर कार्य करना तथा नक्सली कमांडर वेट्टी भीमा के कहने पर सुरक्षाबलों के आने-जाने वाले मार्ग में आईईडी प्लांट करने का काम करना बताया गया। वर्ष 2019 में नक्सली साथियों के साथ भेजी-एलारमडग़ू मार्ग में पुलिस पार्टी को जान से मारने की नीयत से आईईडी प्लांट किया गया था, जिसकी चपेट मे आने से 01 ग्रामीण की मृत्यु हुई थी। घटना के संबंध में थाना भेजी में अप.क्र. 01/2019 धारा 302, 120 (बी) भादवि. 3, 5 वि.प.अधि. 23, 38(1)(2) 39 (1)विधि विरूद्ध क्रिया-कलाप विवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।