रायपुर निगम के 70 वार्डों में चली आरक्षण की प्रक्रिया
- रायपुर
- Posted On

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर नगर के 70 वार्डों में आरक्षण की प्रक्रिया चली है। 9 अनुसूचित जाति SC वार्ड में 4 महिलाओं के लिए आरक्षित हो गए हैं। इनमें 26 दानवीर भामाशाह वार्ड, 46 सिविल लाइन वार्ड, 23 शहीद मनमोहन सिंह बक्शी वार्ड और पंडित ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड नंबर 22 शामिल है। शहीद स्मारक भवन में सुबह 11 बजे से वार्डों में सीट आरक्षण की प्रक्रिया चल रही है। रायपुर में नए परिसीमन के बाद जिला प्रशासन ने नगर निगम वार्डों की सीटें आरक्षित कर दी हैं। रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों में से 9 वार्ड अनुसूचित जाति (SC) और 3 वार्ड अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हैं। महापौर पद के लिए आरक्षण लॉटरी सिस्टम से ही तय होगा।
रायपुर के बाकी 58 वार्ड पिछड़ा वर्ग (OBC) और महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जिसके लिए लॉटरी निकाली जा रही है। इनमें से 23 वार्ड ओबीसी वर्ग और 8 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। 70 वार्डों की आरक्षण लिस्ट...