कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने किया खरसुरा गौठान का निरीक्षण
- सरगुजा
- Posted On

panchayattantra24.com-सूरजपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने खरसुरा ग्राम पंचायत स्थित गौठान का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने स्व सहायता समूह को रोजगार की सुविधा देने के लिए बनाए जा रहे मशरूम शेड, बकरी शेड, मुर्गी शेड का अवलोकन किया तथा निर्माणाधीन कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। पानी की व्यवस्था तथा चरवाहे से गाय एवं अन्य पशुओं के आने जाने की जानकारी ली तथा गौठान में पशुओं को लाने कहा।