Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

कृषि शिक्षा में करियर की नई राह: खेती से आगे एग्रीटेक, रिसर्च, प्रोसेसिंग और स्टार्टअप तक बेशुमार अवसर

August 25, 2026

श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

August 25, 2026

घुमड़ते बादलों और सावन की फुहारों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’

August 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, August 25
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
रायपुर

आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास

Author AuthorBy Author AuthorAugust 25, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

*नवा रायपुर अटल नगर में सेक्टर-12 फेस-2 के आवास निर्माण का होगा शुभारंभ*
panchayattantra24.-रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर में आवासीय सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। मुख्य अतिथि आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी 25 अगस्त को दोपहर 12.00 बजे नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 फेस-2 में 119.89 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मंत्री गुरु खुशवंत साहेब एवं अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव करेंगे।छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित की जा रही इस परियोजना से विभिन्न आय वर्ग के लोगों को आधुनिक एवं सुविधायुक्त आवास उपलब्ध होंगे।
नवा रायपुर अटल नगर में आधुनिक अधोसंरचना, स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण, बेहतर कनेक्टिविटी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुविधाओं तथा शासकीय एवं निजी कार्यालयों के विस्तार के कारण आवासीय भवनों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए मंडल द्वारा आवासीय परियोजनाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
*सेक्टर-12 फेस-2 में 348 भवनों का निर्माण*
सेक्टर-12 फेस-2 में शेष 29.20 एकड़ भूमि पर HIG एवं MIG श्रेणी के कुल 348 भवनों का निर्माण किया जाएगा। इन भवनों का बेस विक्रय मूल्य 45.70 लाख रुपए से 85.17 लाख रुपए तक निर्धारित किया गया है। आवासों की बढ़ती मांग के कारण इस परियोजना को लेकर नागरिकों में विशेष रुचि देखी जा रही है।
*704 नए फ्लैट का भी होगा निर्माण*
सेक्टर-12 फेस-2 में आवासों की बढ़ती मांग को देखते हुए आगामी चरण में 704 नए फ्लैट का निर्माण भी शीघ्र किया जाएगा। इनमें 128 HIG, 320 MIG एवं 256 LIG श्रेणी के फ्लैट शामिल हैं। इन आवासों का बेस विक्रय मूल्य 16.76 लाख रुपय से 40.47 लाख रुपए तक प्रस्तावित है। इससे विभिन्न आय वर्ग के परिवारों को नवा रायपुर अटल नगर में आधुनिक एवं सुव्यवस्थित आवास उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
*नवा रायपुर में मंडल की आवासीय परियोजनाओं का लगातार विस्तार*
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा नवा रायपुर अटल नगर में योजनाबद्ध तरीके से आवासीय कॉलोनियों का विकास किया जा रहा है। मंडल ने वर्ष 2007 में सेक्टर-27 की 154 एकड़ भूमि पर अपनी प्रथम आवासीय कॉलोनी का शुभारंभ किया था। यहां 2665 स्वतंत्र भवन एवं फ्लैट का निर्माण वर्ष 2014 में पूर्ण कर आबंटियों को सौंपा गया।
इसी क्रम में वर्ष 2011 में सेक्टर-29 की 145 एकड़ भूमि पर द्वितीय आवासीय कॉलोनी प्रारंभ की गई। यहां 3012 स्वतंत्र भवन एवं फ्लैट का निर्माण वर्ष 2015 में पूर्ण कर आबंटियों को प्रदान किया गया।
प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सेक्टर-16, 30 एवं 34 की 43 एकड़ भूमि पर वर्ष 2016 में आवास निर्माण प्रारंभ किया गया। इस परियोजना में कमजोर आय वर्ग के लिए 2312 EWS एवं 2232 LIG, कुल 4544 फ्लैट का निर्माण किया जा रहा है। इनमें से 1871 भवनों का आधिपत्य हितग्राहियों को सौंपा जा चुका है, जहां हितग्राही निवासरत हैं।
वहीं, सेक्टर-12 फेस-1 में 40.06 एकड़ भूमि पर वर्ष 2018 में आवासीय परियोजना प्रारंभ की गई थी। यहां HIG एवं MIG श्रेणी के 450 स्वतंत्र भवनों का निर्माण एवं विकास कार्य पूर्ण कर आबंटियों को भवन सौंपे जा चुके हैं।
*स्वच्छ वातावरण और आधुनिक सुविधाओं से बढ़ रही आवासों की मांग*
नवा रायपुर अटल नगर शासकीय एवं निजी कार्यालयों के साथ आधुनिक अधोसंरचना के केंद्र के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है। यहां स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण, सुव्यवस्थित यातायात, आधुनिक शिक्षा व्यवस्था और बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होने के कारण लोगों की आवासीय रुचि लगातार बढ़ रही है।
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल जनसामान्य की आवास संबंधी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। मंडल द्वारा विभिन्न आय वर्ग के लोगों को गुणवत्तापूर्ण, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवास उपलब्ध कराने के साथ-साथ नवा रायपुर अटल नगर के सुनियोजित एवं समग्र विकास को गति दी जा रही है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

कृषि शिक्षा में करियर की नई राह: खेती से आगे एग्रीटेक, रिसर्च, प्रोसेसिंग और स्टार्टअप तक बेशुमार अवसर

August 25, 2026

श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

August 25, 2026

घुमड़ते बादलों और सावन की फुहारों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’

August 25, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • कृषि शिक्षा में करियर की नई राह: खेती से आगे एग्रीटेक, रिसर्च, प्रोसेसिंग और स्टार्टअप तक बेशुमार अवसर
  • श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • घुमड़ते बादलों और सावन की फुहारों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
  • *बड़ी संख्या में युवा इंजीनियरों की नियुक्ति से जल जीवन मिशन एवं अन्य कार्यों में आएगी और गति – उप मुख्यमंत्री अरुण साव*
  • आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.