Browsing: बिज़नेस

panchayattantra24.-मुंबई: सोने और चांदी में ताबड़तोड़ तेजी का दौरा जारी है। बुधवार को इसकी रफ्तार में और इजाफा हुआ, जिससे…

Panchayattantra24.com –  नई दिल्ली। सूखे मेवों में, खजूर यकीनन सबसे ज़्यादा पौष्टिक होते हैं। सर्दियों के महीनों में हर रात…

नई दिल्ली। कई बीमारियों के लिए रामबाण मानी जाने वाली नीम की पत्तियां गर्मी और बरसात के मौसम में खासतौर पर बेहद फायदेमंद होती हैं। आयुर्वेद के अनुसार, नीम में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं। अगर आप रोज सुबह खाली पेट 3-4 कोमल नीम की पत्तियां चबाकर खाते हैं, तो यह पेट से जुड़ी समस्याओं से लेकर त्वचा तक को अंदर से साफ करने में मदद करती हैं।
कई बीमारियों के लिए रामबाण है नीम का पौधा। इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे की बरसात और गर्मियों के मौसम में तेजी से जहां बीमारियां बढ़ती हैं, वही, ऐसे में नीम का पौधा हमारे स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
नीम के पत्तों में पाया जाने वाला रस ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। नीम के पत्तों में फ्लावोनोइड्स, ग्लायकोसाइड्स, टेरपेनोंइड्स और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व मौजूद रहते हैं।
नीम के पत्ते शरीर की कोशिकाओं को इंसुलिन के प्रति संवेदनशील बनाते हैं, जिससे ब्लड शुगर का स्तर संतुलित रहता है।
गर्मियों में पिंपल्स की समस्या अधिक रहती है। पिंपल से छुटकारा पाने के लिए आप नीम की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं, जिससे स्किन की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
आयुर्वेदिक आचार्य देवेंद्र भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि नीम की पत्ती स्किन को अंदर से डिटॉक्स करती है, जिससे शरीर में मौजूद सारे टॉक्सिन्स निकल जाते हैं और स्किन भी हेल्दी हो जाती है।
नीम की पत्तियां एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होती हैं, जो मुंह को साफ रखने और संक्रमण से बचाने में मदद करती हैं।
नीम की पत्तियां पाचन में सुधार करने में मदद करती हैं और पेट से संबंधित समस्याओं जैसे गैस, कब्ज और ब्लोटिंग को कम करने में सहायक होती हैं।
 

नई दिल्ली। अक्सर कहा जाता है कि अगर आपको लंबी उम्र तक स्वस्थ रहना है, तो रोज 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद जरूर लें। नींद हमारी अच्छी सेहत की कुंजी होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो नींद हमारे शरीर के लिए उतनी ही जरूरी है, जितना कि खाना और पानी जरूरी है। हालांकि आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल और तनाव के कारण अधिकतर लोग पर्याप्त नींद नहीं ले पा रहे हैं। अगर आप लगातार 7-8 घंटे की नींद नहीं लेते हैं, तो इसका असर आपकी सेहत पर गंभीर रूप से पड़ सकता है। आज आपको बताएंगे कि रोज पर्याप्त नींद न लेने से आपको कौन सी परेशानियां हो सकती हैं।
हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक नींद की कमी से मेंटल हेल्थ प्रभावित होती है। नींद न पूरी होने पर आपको थकान, चिड़चिड़ापन, ध्यान केंद्रित करने में परेशानी और याददाश्त कमजोर होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय तक नींद की कमी डिप्रेशन और एंजायटी जैसी मानसिक बीमारियों का खतरा भी बढ़ा सकती है। हमारे नर्वस सिस्टम को आराम देने के लिए नींद बेहद जरूरी होती है। नींद की कमी से हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। पर्याप्त नींद न मिलने पर शरीर में बीमारियों से लड़ने की क्षमता घट जाती है। इससे आप जल्दी बीमार पड़ सकते हैं और संक्रमण से उबरने में भी अधिक समय लग सकता है। बीमारियों से बचाव के लिए नींद आवश्यक है।
नींद की कमी से हार्ट डिजीज का खतरा भी बढ़ जाता है। रिसर्च बताती हैं कि जो लोग नियमित रूप से कम नींद लेते हैं, उनमें हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का जोखिम ज्यादा होता है। नींद पूरी न होने पर शरीर में तनाव हार्मोन कॉर्टिसोल की मात्रा बढ़ जाती है, जो ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है और हार्ट बीट को अस्थिर करता है। इसके अलावा नींद की कमी से डायबिटीज का खतरा भी बढ़ सकता है। जब हम पूरी नींद नहीं लेते तो शरीर में इंसुलिन की कार्यक्षमता कम हो जाती है, जिससे ब्लड शुगर नियंत्रण में बाधा आती है। यह स्थिति टाइप 2 डायबिटीज को डेवलप कर सकती है।
नींद की कमी आपके वजन को भी प्रभावित करती है। जब नींद पूरी नहीं होती, तो शरीर में भूख बढ़ाने वाले हार्मोन घ्रेलिन और भूख कम करने वाले हार्मोन लेप्टिन का संतुलन बिगड़ जाता है। इसका परिणाम यह होता है कि आपको ज्यादा भूख लगती है और आप ज्यादा खाते हैं, जिससे मोटापा बढ़ सकता है। मोटापा भी कई अन्य बीमारियों का कारण बनता है। नींद की कमी से स्किन पर भी बुरा असर पड़ता है। नींद पूरी न होने से स्किन जल्दी बूढ़ी दिखने लगती है, दाग-धब्बे बढ़ते हैं और झुर्रियां जल्दी आती हैं। साथ ही आंखों के नीचे काले घेरे और सूजन की समस्या भी होती है।
 

आजकल अधिकतर लोग 60 की उम्र में निपट लेते हैं, 100 साल जीने के लिए कोई जादुई दवा उपलब्ध नहीं है लेकिन आप अपने खाने और रहने के तरीके में बदलाव करके लंबा और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।
स्वस्थ और लंबा जीवन हर कोई जीना चाहता है। मगर जिस तरह तेजी से बीमारियां बढ़ रही हैं और जिस तरह का लाइफस्टाइल लोग फॉलो करते हैं, उससे इंसान की उम्र कम होती जा रही है। आज के समय में 60 की उम्र पार करना ही किसी चमत्कार से कम नहीं है।क्या अपने सोचा है कि 100 साल से ज्यादा कैसे जिया जा सकता है?
उम्र बढ़ाने के लिए कोई टॉनिक या फार्मूला नहीं है। यह बस इस बात पर डिपेंड करता है कि आप क्या खाते हैं और कैसे वातवरण में सांस लेते हैं। दुनिया में ऐसी कई जगह हैं, जहां लोग 100 साल से ज्यादा जीते हैं। आप सर्च करेंगे तो पता चलेगा कि वहां के लोग क्या खाते हैं, क्या करते हैं।
वैसे आप भी सौ साल जी सकते हैं और यह आपके खाने की आदतों और जीने के तरीके पर निर्भर करता है। संपूर्ण स्वास्थ्य योग केंद्र संस्थापक और आयुर्वेद एक्सपर्ट महारुद्र शंकर शेटे मानते हैं कि आप भी बिना बीमार हुए सौ साल का जीवन जी सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे।
शंकर शेटे ने बताया कि हर इंसान बिना बीमार हुए स्वस्थ और लंबा जीन जी सकता है। अगर आप 100 साल जीना चाहते हैं, तो आपको महर्षि द्वारा बताई बातों को ध्यान में रखना चाहिए। इसके लिए आपको दो काम करने हैं, पहला है अपने शरीर को साफ रखना और दूसरा है अपने मन को साफ रखना।

नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम स्वादिष्ट और पोषक सब्जियों का उपहार लेकर आता है। पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक और सरसों का साग शरीर को गर्म रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। वहीं, जड़ वाली सब्जियां जैसे गाजर, मूली और चुकंदर विटामिन और खनिज से भरपूर होती हैं, जो पाचन सुधारने और खून की कमी दूर करने में कारगर हैं। इन सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल कर आप सर्दियों में बीमारियों से बच सकते हैं। खास बात यह है कि ये सब्जियां शरीर को ताकत देने के साथ स्वादिष्ट भी होती हैं।
पालक आयरन और विटामिन सी से भरपूर होती है, जो इम्यूनिटी बढ़ाता है और शरीर को ताकत देती है। गाजर में विटामिन ए और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो त्वचा को निखारते हैं और आंखों के लिए फायदेमंद हैं। मूली पाचन को सुधारती है और सर्दी-जुकाम में राहत देती है। सरसों का साग ठंड से बचाने के लिए बेहद असरदार है, क्योंकि इसमें आयरन की भरपूर मात्रा होती है। अदरक और लहसुन सर्दी और गले की खरांश से बचाने में मदद करते हैं। वहीं, चुकंदर खून की कमी को दूर करता है, क्योंकि इसमें विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
मुरादाबाद के आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ। इकबाल बताते हैं कि सब्जियों को पकाने के लिए मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे सब्जियों के पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं। प्रेशर कुकर या एल्यूमिनियम के बर्तनों में पकाने से पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं। इस सर्दी, इन सब्जियों को अपने आहार में शामिल करें। ये न केवल शरीर को गर्म रखेंगी, बल्कि बीमारियों से बचाकर आपको ऊर्जावान बनाए रखेंगी।
 

नई दिल्ली। गर्मी का मौसम, ऐसा मौसम है जिसमें भूख कम और प्यास अधिक लगती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि तापमान बढ़ने की वजह से पसीना ज्यादा निकलता है और शरीर में पानी कम हो जाता है। इसकी वजह से हम सभी खूब पानी पीते है। पानी पीने के अलावा प्याज बुझाने के लिए हम ठंडा-ठंडा नींबू पानी, नारियल पानी, फ्रूट जूस, लस्सी और छांछ पीना भी पसंद करते हैं। ऐसे में शरीर को शरीर को ठंडा और गले को तर रखने के लिए बेल का जूस भी बेहतरीन विकल्प है।
गर्मियों में बेल का जूस पीना काफी फायदेमंद होता है। यह ठंडी तासीर का होता है, इसलिए शरीर को ठंडा रखने में और तेज धूप के दुष्प्रभावों से बचने के लिए विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, थायमिन और राइबोफ्लेविन जैसे अनेक पोषक तत्वों से भरपूर बेल का जूस अपनी डाइट में शामिल करना काफी फायदेमंद साबित होता है। इसे पीने से गर्मियों में लू लगने से बचा जा सकता है। आइए जानें बेल का जूस पीने से क्या फायदे मिल सकते हैं।
ब्लड शुगर कंट्रोल
बेल के जूस में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में सहायक होता है। इसलिए इसे पीने से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता है और डायबिटीज रोगियों के लिए काफी लाभदायक होता है। हालांकि, इसमें चीनी न मिलाकर पीने से यह सेहत के लिए और फायदेमंद होता है।
वेट लॉस में मददगार
हाई फाइबर से भरपूर बेल का जूस या फल दोनों ही वेट लॉस में मददगार साबित होते हैं। इसके सेवन से लम्बे समय तक भूख का एहसास नहीं होता और मीठे की क्रेविंग भी नही होती। साथ ही, तृप्ति की भावना आती है। इससे आप ओवर ईट नहीं करते और आसानी से वेट लॉस कर सकते हैं।
इम्यून सिस्टम मजबूत बनाता है
बेल विटामिन सी से भरपूर होता है, जो हमारे शरीर में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने का काम करता है। इसलिए इसका डेली सेवन हमें बीमारियों और इन्फेक्शन से दूर रखता है।
हाइड्रेटेड रखता है
बेल का जूस डेली पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती। इसके साथ ही, शरीर अंदर से ठंडा रहने के साथ-साथ हाइड्रेटेड भी रहता है। इससे गर्मियों में हमें डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती।
पाचन मजबूत होता है
हाई फाइबर से भरपूर बेल भोजन को पचाने में सहायक होता है । इसके अलावा, इसकी ठंडी तासीर पेट को ठंडा रखती है, जिसकी वजह से पेट सम्बंधित समस्याएं जैसे पेट दर्द, अपच, ब्लोटिंग, अपच और एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिलता है।
मुंह के छाले से राहत मिलती है
ल की तासीर ठंडी होती है, जिससे बेल के जूस के डेली सेवन से हमारे पेट में ठंडक बनी रहती है और इससे मुंह में छाले नहीं होते।
 

नई दिल्ली। कुछ लोगों के लिए गर्मी के मौसम का मतलब धूप और परेशानी है, तो वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनके लिए इस मौसम का मतलब होता है ताजे रसीले आम। आम को वैसे भी फलों का राजा माना जाता है, जो अपने स्वाद की वजह से हर किसी के दिल पर राज करता है। स्वाद के अलावा आम में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अपने पोषक तत्वों के कारण ये फल सेहत के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। विटामिन, आयरन और पोटैशियम का भंडार, आम दिल के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है और रक्तचाप को कम करने में मदद करता है। लेकिन अगर इसे संयम से खाया जाए तो।
वहीं सालभर आम का इंतजार करने वाले लोगों में से अगर कुछ मधुमेह की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो ये उनके लिए भी फायदेमंद हो सकता है। आम में लो जीआई (ग्लाइकेमिक इंडेक्स) होता है और इसमें मौजूद फाइबर और पानी की मात्रा शरीर में शुगर के अवशोषण को धीमा कर सकते हैं। लेकिन अगर इसका सेवन सीमित मात्रा से अधिक किया जाए, तो इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का खतरा हो सकता है। इसलिए हम कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से डायबेटिक लोग बिना चिंता के आम का लुत्फ उठा सकते हैं।
डायबिटीज पेशेंट ऐसे खा सकते हैं आम
1. प्रोटीन के साथ मिलाएं: प्रोटीन के साथ आम का सेवन करना चाहते हैं, तो आप 1 स्कूप वेनिला/चॉकलेट प्रोटीन, 100-150 ग्राम आम और 100 मिलीलीटर दूध मिला सकते हैं। ध्यान दें कि ये ड्रिंक आपके वर्कआउट सेशन के बाद के लिए नहीं है बल्कि आप इसका सेवन नाश्ते के रूप में कर सकते हैं।
2. प्रोसेस्ड आम से बचें: बाजार में बहुत सारे प्रोसेस्ड पल्प उपलब्ध हैं, ऐसे डिब्बाबंद या फिर फ्रोजन मैंगो या मैंगो प्रोडक्ट्स को आपको नहीं खाना चाहिए। ताजा आम आपके लिए बेहतर है।
3. भोजन के साथ न खाएं आम: अपने नियमित भोजन (नाश्ते, दोपहर या रात के खाने) के तुरंत बाद या साथ में आम का सेवन न करें। हालांकि, इसका स्मूदी बनाकर आप नाश्ते के रूप में ले सकते हैं।
4. स्मूदी: दही के साथ आम को स्मूदी के रूप में सेवन किया जा सकता है। इससे जीआई (ग्लाइकेमिक इंडेक्स) और गिर जाएगा ।
5. स्नैक के रूप में केवल आम: आम को नाश्ते के रूप में सुबह-सुबह या शाम के स्नैक के रूप में लिया जा सकता है। लेकिन भोजन के बाद नहीं। इसका मिल्कशेक बनाकर इसमें 7-8 बादाम क्रश करके मिला सकते हैं।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

नई दिल्ली। आज सोने और चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। आज भारत में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 54,950 रुपये है। पिछले दिन कीमत 54,150 थी। यानी कीमतें कम हुई हैं। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत आज 59,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बीते दिन 24 कैरेट सोने की कीमत 60,150 रुपए थी। आज कीमतें कम हुई हैं।
22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
आज 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 54,950 रुपये है। पिछले दिन कीमत 54,150 थी। आज सोने के रेट घटे हैं। आज 24 कैरेट सोने प्रति 10 ग्राम का रेट 59,930 रुपए है जो कल 60,150 रुपए था। यानी आज ही हुआ है।
एक किलो चांदी की कीमत
चांदी और चांदी के भाव में आज बदलाव हुआ है। आज एक किलो चांदी का भाव 73,300 है। जबकि कल यह भाव 72,600 रुपए प्रति किलो था। यानी चांदी की कीमत में तेजी आई है। आज 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 54,950 रुपये है। 24 कैरेट सोने प्रति 10 ग्राम का रेट 59,990 है।
जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।

नई दिल्ली। देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज (रविवार), 26 मार्च के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच देशभर में पेट्रोल के दाम स्थिर हैं.
आपको बता दें कि पिछले साल जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था तब कच्चा तेल 139 डॉलर प्रति बैरल तक चढ़ गया था। उसके बाद से कच्चे तेल की कीमत में काफी गिरावट आई है, ब्रेंट कच्चा तेल 75 डॉलर प्रति बैरल से नीचे है। लेकिन मई 2022 के बाद से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई- पेट्रोल 102.63 रुपये, डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
रविवार को भारत के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी देखने को मिल रही है. नोएडा में आज पेट्रोल के दाम में 27 पैसे और डीजल में 26 पैसे की कमी दर्ज की जा रही है और यह क्रमश: 96.65 रुपये और 89.82 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. गुरुग्राम में पेट्रोल 5 पैसे और डीजल 6 पैसे सस्ता होकर 96.89 रुपये और 89.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.
यूपी की राजधानी लखनऊ में आज पेट्रोल 4 पैसे और डीजल 3 पैसे महंगा होकर 96.47 रुपये और 89.66 रुपये लीटर बिक रहा है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 32 पैसे और डीजल 30 पैसे सस्ता होकर 107.80 रुपये और 94.56 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. झारखंड की राजधानी रांची में आज पेट्रोल 99.84 रुपये और डीजल 1.23 रुपये प्रति लीटर और डीजल 1.22 रुपये सस्ता होकर 94.65 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.