Browsing: अंतरराष्ट्रीय

panchayattantra24.-लंदन। World Homeopathy Summit 4 के अवसर पर ब्रिटिश पार्लियामेंट में आयोजित भव्य समारोह में रायपुर (छत्तीसगढ़) के प्रतिष्ठित होम्योपैथिक…

 
 panchayattantra24.-मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन करेंगे। पहले फेज में एक टर्मिनल और एक रनवे बनाए गए हैं, इसकी क्षमता सालाना 2 करोड़ यात्रियों की है। PM मोदी बुधवार दोपहर 3 बजे 2 दिन के मुंबई दौरे पर पहुंचेंगे। उनका विमान नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ही लैंड होगा। PM 3:30 बजे एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन करेंगे। वहीं, PM मोदी मुंबई मेट्रो लाइन-3 के फेज 2B और मुंबई की पहली पूरी तरह से अंडर ग्राउंड मेट्रो लाइन का उद्घाटन भी करेंगे। 
 नवी मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल को कमल के डिजाइन में डेवलप किया गया है। दिसंबर से यहां से रेगुलर उड़ानें शुरू हो जाएंगी। ये मुंबई का दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा। इसका नाम किसान नेता डीबी पाटील के नाम पर रखा गया है। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ₹19,500 करोड़ की लागत से लगभग 1,160 हेक्टेयर (11.6 वर्ग किलोमीटर) में बन रहा है। जो कई फेज में बनेगा। इस प्रोजेक्ट में चार टर्मिनल बनाए जाने हैं, जो सालाना 9 करोड़ यात्रियों को सर्विस देंगे और 32.5 लाख मीट्रिक टन कार्गो ले जा सकेंगे।
 

 

panchayattantra24.-वाशिंगटन । अध्ययन प्रवास पर अमेरिका गए उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने शुक्रवार को वाशिंगटन में सड़क एवं भवन निर्माण स्थलों का दौरा कर कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण स्थलों पर आर्किटेक्ट्स और इंजीनियरों से चर्चा कर निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री, धातु (Metal) एवं मशीनरी की जानकारी ली। उन्होंने वहां विशेषज्ञों के साथ बैठक कर सड़क एवं भवन निर्माण की नई तकनीकों तथा निर्माण परियोजनाओं के विभिन्न चरणों का अध्ययन किया। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह भी इस दौरान उनके साथ थे।
उप मुख्यमंत्री साव ने वाशिंगटन में निर्माण कार्यों के विशेषज्ञों के साथ बैठक कर नई निर्माण तकनीकों तथा यू.एस.ए. (USA) में सड़क एवं भवन निर्माण परियोजनाओं की प्लानिंग से लेकर निर्माण तक चरणबद्ध रूप से उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी ली। वहां बिम (BIM) कम्प्यूटर सिस्टम से भवन एवं अधोसंरचना का कम्प्यूटर में संपूर्ण डिज़ाइन तैयार किया जाता है जिससे न केवल उनके निर्माण में लगने वाली सामग्री  एवं लागत का सटीक आंकलन होता है, बल्कि बाद में होने वाले मेन्टेनेन्स  के काम में भी मदद मिलती है। 
 साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अच्छी गुणवत्ता की टिकाऊ सड़कों और भवनों के निर्माण के लिए अमेरिका में प्रचलित नई तकनीकों एवं उपायों का विस्तृत अध्ययन कर लोक निर्माण विभाग में लागू करने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने वाशिंगटन में विशेषज्ञों से कार्यस्थलों पर निर्माण श्रमिकों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी ली। उन्होंने सड़कों के पास स्थित रिहायशी इलाकों को ध्वनि प्रदूषण से बचाने के लिए किए जाने उपायों का भी अध्ययन किया। यू.एस.ए. में सड़क निर्माण एवं भवन निर्माण परियोजनाओं में प्रारंभिक डीपीआर स्तर पर काफी विस्तृत अध्ययन किया जाता है, ताकि बाद में आने वाली समस्याओं एवं होने वाले विलंब व लागत में वृद्धि से बचा जा सके।
 

 
 
panchayattantra24.-जम्मू-कश्मीर। पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा LoC के पास भारतीय सेना ने एक पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग की। घटना सोमवार शाम को हुई। अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि  ड्रोन भारतीय क्षेत्र में मंडरा रहा था, लेकिन बाद में उसे वापस लौटना पड़ा। अधिकारियों ने बताया, “एलओसी की सुरक्षा कर रहे सेना के जवानों ने कल रात करीब 9.15 बजे 1,000 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर एक पाकिस्तानी ड्रोन की हरकत देखी और उस पर पांच राउंड फायरिंग की, जिससे वह वापस लौट गया।” 
अधिकारियों ने आगे बताया कि आधे घंटे से अधिक समय बाद, एक पाकिस्तानी ड्रोन को फिर से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते देखा गया और उस पर दो और राउंड फायर किए गए, जिसके बाद वह भी वापस चला गया। अधिकारियों ने कहा, “सेना ने आज सुबह सीमा के पास के गांवों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ड्रोन ने कोई हथियार या नशीला पदार्थ तो नहीं गिराया है।” जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहले ही भारतीय क्षेत्र में ड्रोन से गिराए गए हथियारों और नशीले पदार्थों की बरामदगी की जानकारी देने वाले को 3 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।
 

 
KWNS – बैंग्लुरू। कर्नाटक में चन्नागिरी के भाजपा विधायक के मदल विरुपक्षप्पा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले कर्नाटक उच्च न्यायालय ने भाजपा विधायक की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद से ही उनकी गिरफ्तारी लगभग तय मानी जा रही थी। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान लोकायुक्त के वकील ने जमानत अर्जी पर कड़ी आपत्ति जताई थी। इसके बाद एकल न्यायाधीश की खंडपीठ ने जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।
सूत्रों ने बताया कि विरुपक्षप्पा के बेटे के नकदी के साथ पकड़े जाने के बाद की गई छापेमारी में विरुपक्षप्पा के घर से 8.23 ​​करोड़ रुपये की बिना हिसाब की रकम का पता चला। लोकायुक्त के पुलिस महानिरीक्षक ए. सुब्रमण्येश्वर राव ने बताया, ‘जब वह (विधायक) बेंगलुरु जा रहे थे, तब हमने उन्हें तुमकुरु में गिरफ्तार किया।
प्रशांत ने 80 लाख घूस मांगी थी
उनके बेटे प्रशांत मदल को पिछले महीने कथित रूप से 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने के बाद मामले में विधायक को मुख्य आरोपी के रूप में नामित किया गया था। बताते चलें कि इस महीने की शुरुआत में, जमानत मिलने के बाद विधायक का उनके गृह नगर में जोरदार स्वागत किया गया था। सूत्रों के अनुसार, प्रशांत को उनके पिता के बेंगलुरु के दफ्तर कर्नाटक सोप एंड डिटर्जेंट लिमिटेड (KSDL) से गिरफ्तार किया गया था, जहां वो रिश्वत ले रहे थे।
लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, प्रशांत ने घूस के तौर पर 80 लाख रुपये की मांग की थी। प्रशांत के पिता कर्नाटक के दावणगेरे जिले के चन्‍नागिरी से विधायक और केएसडीएल के चेयरमैन हैं। कर्नाटक प्रशासनिक सेवा के 2008 बैच के अधिकारी प्रशांत को साबुन और अन्य डिटर्जेंट बनाने के लिए आवश्यक कच्चे माल को खरीदने की डील के लिए एक ठेकेदार से घूस लेते हुए पकड़ा गया था।
 

 
 
 
K.W.N.S.-उज्जैन। उज्जैन की केंद्रीय जेल में हुए 15 करोड़ रुपए के गबन कांड का मास्टरमाइंड जेल का सिपाही एवं जेल की अकाउंटेंट शाखा का प्रभारी रिपुदमन सिंह को उज्जैन पुलिस ने बनारस से गिरफ्तार किया है। उज्जैन एसपी ने इस पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। रिपुदमनसिंह से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल की पूर्व अधीक्षक उषा राज पर भी मामला दर्ज कर उषा राज को भी गिरफ्तार किया है। उज्जैन एसपी सत्येंद्र शुक्ल ने इस बात की पुष्टि की है। दोनों को आज न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड मांगा जाएगा। अब इस पूरे गबन कांड का खुलासा होगा। इस गबन कांड में कौन-कौन मुख्य रूप से साथ में थे यह भी पता चलेगा।
गबन कांड सामने आने के बाद 12-13 मार्च के बीच घर पर ताला लगा कर रिपुदमन परिवार सहित फरार हो गया था। पुलिस ने इसके खिलाफ कई धाराओं में मामले दर्ज किए थे। इसके घर को सील करते हुए उज्जैन एसपी सत्येंद्र शुक्ल ने इस पर पांच हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। गबन कांड के आरोपी रिपुदमन सिंह को पुलिस टीम बनारस से गिरफ्तार कर उज्जैन लाई है।
उज्जैन एसपी सत्येंद्र शुक्ल के अनुसार पुलिस ने पूर्व जेल अधीक्षक उषाराज को भी गबन कांड का आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। अब दोनों से पूरे गबन कांड के मामले में सख्ती से पूछताछ की जाएगी। पुलिस का मानना है कि अब जेल में हुए 15 करोड़ रुपए के गबन मामले का पूरी तरह से खुलासा हो जाएगा।
 

पिछले 24 घंटों में 2,971 कोरोना केस मिले
बीजिंग। चीन की राजधानी बीजिंग में मिडिल स्कूल के 10 स्टूडेंट्स कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। इसे लेकर चीनी प्रशासन ने शहर में सतर्कता बढ़ा दी है। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती दौर की जांच में संक्रमण के इन मामलों की पुष्टि हुई। कोविड-19 की जांच में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद शहर के अधिकारियों ने एक सप्ताह के लिए स्कूल में कक्षाएं रद्द कर दी हैं।
 स्थानीय मीडिया ने बताया कि बीजिंग के चाओयांग जिले में सरकार ने स्कूल की गतिविधियों और कक्षाओं को स्थगित करने का आदेश दिया है। सरकार अब कोविड के अन्य मामलों का पता लगाने के लिए सामूहिक जांच कर रही है। स्कूल के बच्चों में कोरोना संक्रमण के बढ़ने से खतरे से अधिकारी चिंतित हैं। प्रशासन सभी जरूरी कदम उठाने के दावे कर रहा है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि चीनी मेनलैंड में पिछले 24 घंटों में 2,971 नए स्थानीय कोरोना केस मिले, जिनमें से 2,736 शंघाई में दर्ज किए गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने आयोग का हवाला देते हुए बताया कि शंघाई के अलावा शेष स्थानीय मामले 16 अन्य प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों में दर्ज किए गए। इनमें जिलिन के पूर्वोत्तर प्रांत में 136 और बीजिंग में छह शामिल हैं। 
शंघाई चीन में कोरोना संक्रमण का हॉटलैंड
इससे पहले शुक्रवार को चीन में कोरोना के 21,355 स्थानीय रूप से असिम्प्टोमैटिक केस मिले थे, जिनमें से 20,634 शंघाई में रिपोर्ट किए गए थे। शंघाई पिछले कई दिनों से चीन में कोरोना के प्रसार का हॉटलैंड बना हुआ है। यह हर दिन करीब 20 नए कोविड पेसेंट सामने आ रहे हैं। संक्रमण की चेन को रोकने के लिए चीनी प्रशासन ने यहां सख्त लॉकडाउन लगाया है, जिससे लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

panchayattantra24.com, कोरोना वायरस के खतरनाक वेरिएंट ओमीक्रॉन को लेकर हर ओर खौफ का माहौल है. कल ही भारत में ओमीक्रॉन वेरिएंट के पहली बार 2 मामले सामने आए थे. अब सिंगापुर में दक्षिण अफ्रीका से आए 2 यात्रियों की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर उनके कोविड-19 के नए स्वरूप ओमीक्रॉन से संक्रमित होने की आशंका है. सिंगापुर में अभी इस वेरिएंट की एंट्री नहीं हुई है. देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ‘सिंगापुर एयरलाइंस’ (एसआईए) की उड़ान संख्या एसक्यू479 से दक्षिण अफ्रीका से सिंगापुर आए 2 यात्री बुधवार को ओमीक्रोन से ‘प्रारंभिक रूप से संक्रमित’ पाए गए हैं. ‘चैनल न्यूज एशिया’ ने मंत्रालय के हवाले से कहा, ‘संक्रमित पाए गए दोनों व्यक्तियों को एक दिसंबर को सिंगापुर पहुंचने के बाद आइसोलेशन में भेज दिया गया था और वे किसी से संपर्क में नहीं आए।  
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग से यहां आए दोनों यात्री राष्ट्रीय संक्रामक रोग केंद्र (एनसीआईडी) के आइसोलेशन वार्ड में हैं और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है. दोनों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है और उन्हें ‘खांसी और गले में खराश जैसे हल्के लक्षण हैं.’ यात्रा से पहले संक्रमण का कोई संकेत नहीं संक्रमित पाया गया पहला व्यक्ति 44 वर्षीय सिंगापुरी नागरिक है, जो जोहानिसबर्ग होते हुए मोजांबिक से यहां आया था. दूसरी संक्रमित 41 वर्षीय सिंगापुरी महिला है, जो दक्षिण अफ्रीका से यहां आई थीं. हालांकि यात्रा शुरू करने से पहले दोनों की जांच रिपोर्ट में उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई थी।  
 सिंगापुर पहुंचने पर इन दोनों की पीसीआर जांच कराई गई थी, जिसमें उनके संक्रमित पाए जाने की पुष्टि होने पर उन्हें एनसीआईडी ले जाया गया. मंत्रालय ने कहा, ‘उनकी पीसीआर जांच रिपोर्ट में एस-जीन टार्गेट फेलियर की मौजूदगी का पता चला, जिसका संबंध ओमीक्रॉन से होने की आशंका है. राष्ट्रीय जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला, ओमीक्रॉन के संक्रमण की पुष्टि के लिए पूर्ण जीनोम अनुक्रमण कर रही है. दक्षिण कोरिया में नए कोरोना गाइडलाइन,
 दूसरी ओर, दक्षिण कोरिया ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए सोशल डिस्टेसिंग संबंधी नियमों को कड़ा करने का फैसला किया है. अधिकारियों के अनुसार नए नियम अगले सप्ताह से लागू होंगे, जिसके तहत सियोल तथा आसपास के महानगर क्षेत्र में निजी सामाजिक कार्यक्रमों में सात से कम लोग ही शामिल हो पाएंगे. नए नियमों के तहत राजधानी सियोल क्षेत्र के बाहर किसी भी समारोह में सिर्फ 8 लोग शामिल हो पाएंगे. व्यस्कों को रेस्तरां, सिनेमाघरों, संग्रहालयों, पुस्कालयों और किसी भी बंद स्थल पर जाने के लिए अपना टीकाकरण प्रमाण पत्र दिखाना होगा. समाजिक कार्यक्रमों पर ये प्रतिबंध कम से कम चार सप्ताह तक लागू रहेंगे और इस दौरान अधिकारी संक्रमण की स्थिति पर नजर रखेंगे।  
 

अमेरिका निकाल सकता है अपना गुस्सा
बीजिंग। चीन और पाकिस्तान की अफगानिस्तान में तालिबान शासन को वैश्विक मान्यता दिलाने की संयुक्त रणनीति को लेकर विशेषज्ञों ने दोनों देशों को दीर्घकालिक नुकसान की चेतावनी दी है। 15 अगस्त को तालिबान के काबुल पर कब्जा करने के बाद चीन और पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 20 साल के युद्ध के बाद इस मामले में दूसरे देशों के साथ संपर्क बढ़ाना शुरू कर दिया है। दूसरी ओर तालिबान की वापसी पर चिंता बनी हुई है, जिसके उदय से अलकायदा और इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकवादी समूहों फिर से सिर उठा सकते हैं। हांगकांग के ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के एक लेख में कुछ पाकिस्तानी विश्लेषकों के हवाले से कहा गया है कि पाकिस्तान अक्सर कहता रहा है कि अफगानिस्तान में उसका कोई पसंदीदा सहयोगी नहीं है, लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तानी सरकार तालिबान की वापसी से स्पष्ट रूप से सहज नजर आ रही है। 
काबुल पर तालिबान के कब्जे के कुछ ही घंटों के बाद, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि अफगान लोगों ने पश्चिम की ‘गुलामी की बेड़ियों को तोड़ दिया।’ आर्टिकल में कहा गया है, ‘पाकिस्तान विशेष रूप से चीन और रूस के करीब माने जाने वाले अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तालिबान के साथ सामूहिक राजनयिक जुड़ाव स्थापित करने के लिए पैरवी कर रहा है। वह अफगानिस्तान में समावेशी प्रशासन सुनिश्चित करने, आतंकवादी हमलों को रोकने और महिलाओं को शिक्षा तथा रोजगार की अनुमति प्रदान के वादे पर तालिबान के लिये समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहा है। 
ब्रिटेन, संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका में पाकिस्तान की पूर्व राजदूत मलीहा लोधी ने कहा, ‘पाकिस्तान को अपने पड़ोसी देश में शांति से सबसे अधिक लाभ और संघर्ष तथा अस्थिरता से सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अपनी पश्चिमी सीमा पर स्थिरता से तभी फायदा होगा जब तालिबान प्रभावी ढंग से शासन करने, अन्य जातीय समूहों को समायोजित करने और स्थायी शांति स्थापित करने में सक्षम होगा।    उन्होंने कहा, ”इसके विपरीत, यदि वे ऐसा करने में असमर्थ रहे तो अफगानिस्तान को अनिश्चित तथा अस्थिर भविष्य का सामना करना पड़ सकता है, जो पाकिस्तान के हित में नहीं होगा।
 

panchayattantra24.com,बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद में कोरोना का इलाज कर रहे एक अस्पताल में आक्सीजन टैंक फटने के बाद आग लग गई. अग्निकांड में 82 लोगों की मौत हो गई. 110 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. इराक के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि इस दर्दनाक हादसे के बाद देश के सभी अस्पतालों में सुरक्षा के उपायों की नए सिरे से समीक्षा करने के लिए कहा गया है. अग्निकांड दियाला ब्रिज क्षेत्र के इब्न अल खातिब अस्पताल में हुआ।
जान बचाने के लिए खिड़की में से कूदे लोग
जानकारी के मुताबिक मरीज और उनके तीमारदार अपनी जान बचाने के लिए खिड़की में से कूद रहे थे. आग इतनी तेजी से फैल रही थी, जैसे कि तेल में लगने के बाद बढ़ती है. आग से घायल सभी मरीजों को अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इराक के मानवाधिकार कमीशन ने ट्वीट किया है कि मरने वालों में 28 मरीज ऐसे हैं, जो वेंटिलेंटर पर थे. स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि अग्निकांड में 200 लोगों को अस्पताल से बाहर निकालने का काम किया गया।
प्रधानमंत्री ने कहा अग्निकांड सीधे तौर पर लापरवाही
इराक में इस समय कोरोना की दूसरी लहर चल रही है. प्रधानमंत्री मुस्तफा अल काधिमी ने जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि ऐसा अग्निकांड सीधे तौर पर लापरवाही है. उल्लेखनीय है कि लंबे समय से युद्ध झेलने वाले इराक का स्वास्थ्य ढांचा बुरी तरह चरमराया हुआ है. यहां पर कोरोना से अब तक 15 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।
प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक मरही माता मंदिर के पास की नाली में अंबेडकर अस्‍पताल से खून निकल रहा है। खून आते ही नाली का पानी भी लाल हो गया। यह देख लोगों में दहशत फैल गई। मंदिर के पास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
वहीं, यह भी चर्चा है कि जिस स्‍थान पर खून निकल रहा है, वहां मरच्‍यूरी है। आशंका जताई जा रही है कि पोस्‍टमार्टम के बाद किसी शव से खून निकल रहा होगा। इस बारे में भी अस्‍पताल प्रबंधन की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।