Browsing: अंतरराष्ट्रीय

 
पाकिस्तान | फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की ग्रे लिस्ट से बाहर निकलने में पाकिस्तान विफल रहा है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक FATF की बैठक में शुक्रवार को यह फैसला लिया गया. यह बैठक फ्रांस की राजधानी पेरिस में 16 फरवरी से चल रही थी. इस बैठक में पाकिस्तानी दल का नेतृत्व पाकिस्तान के वित्त मंत्री हम्माद अजहर कर रहे थे. पाकिस्तान को पिछले साल अक्टूबर में आतंक को पनाह देने और फंड मुहैया कराने के कारण ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था. पाकिस्तान पर आरोप था कि वह लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों को फंड देता है | 
पाक को 27 प्वाइंट प्लान पर करना होगा काम
पीटीआई ने पाकिस्तानी अखबार के हवाले से बताया है कि पाकिस्तान को जून 2020 तक का समय दिया गया है. इस समय अवधि में उसे 27 प्वाइंट एक्शन प्लान पर काम करना होगा. अगर वह इसमें कामयाब हो जाता है तो ग्रे-लिस्ट से बाहर आ सकता है. लेकिन अगर वह इस पर अमल करने में विफल रहा तो ब्लैक लिस्ट में जा सकता है. हालांकि पाकिस्तानी मीडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान का कहना है कि वह ग्रे लिस्ट से बाहर निकलने के अपने प्रयास से संतुष्ट है. वह जून तक सभी शर्तों पर काम पूरा कर लेगा और ग्रे लिस्ट से बाहर निकल जाएगा | 
पाकिस्तान ने 8 जनवरी को 650 पेज का रिव्यू रिपोर्ट FATF को सौंपा था. एफएटीएफ द्वारा आतंकी संगठनों को फंड मुहैया कराने को लेकर पूछे गए 150 सवालों को लेकर यह रिपोर्ट सौंपी गई थी. इस रिपोर्ट में अक्टूबर 2019 से जनवरी 2020 के बीच पाकिस्तान द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में बताया गया है | 
पाकिस्तान को क्यों डाला था ग्रे लिस्ट में
 

K. W. N. S. – रायपुर, 16 फरवरी 2020/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 15 फरवरी हाॅर्वर्ड यूनिवर्सिटी में कॉस्ट एंड पॉलिटिक्स विषय पर व्याख्यान दिए। इस अवसर पर श्री बघेल ने उपस्थित हार्वर्ड के स्टूडेंट्स को विशेषकर  नरवा, गरवा घुरवा और बाड़ी योजना के विषय में विस्तृत जानकारी दी। वहां के स्टूडेंट ने इस कॉन्सेप्ट को गंभीरता से सुना और इस नए यूनिक योजना की तारीफ की। कार्यक्रम के मॉडरेटर डॉ. सुरज एंगड़े रहे। उन्होंने कॉस्ट एंड पॉलिटिक्स पर विस्तार से चर्चा किया।
   मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़़ से हार्वर्ड में पढ़ रहे स्टूडेंट ने मुलाकात भी किये। इस अवसर पर वंहा के स्टूडेंट ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से कई मांग भी रखी जिसमें प्रमुख रूप से राज्य से हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट स्पांसर करने के संबंध में रहा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए है। हार्वर्ड द्वारा आयोजित डिनर में मुख्यमंत्री शामिल हुए।

 
कराची-रावलपिंडी । पाकिस्तान में गुरुवार को कराची-रावलपिंडी तेजगाम एक्सप्रेस ट्रेन में धमाका हो गया. यह हादसा पंजाब प्रांत के दक्षिण में रहीम यार खान के पास हुआ. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, खाना पकाने के लिए इस्तेमाल किए गए गैस कनस्तर में धमाका हुआ. धमाके के बाद तीन बोगियों में आग लग गई. इस हादसे में 62 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं । 
घायलों को मुल्तान के बीवीएच बहावलपुर और पाकिस्तान-इटालियन मॉडर्न बर्न सेंटर में भर्ती कराया गया है. रहीम यार खान के उपायुक्त जमील अहमद की देखरेख में रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है । 

ऑस्ट्रेलिया । बच्चों से लोग कई तरह की उम्मीदें रखते हैं, लेकिन कई बार बच्चे उम्मीदों से भी कुछ ज्यादा कर गुजरते हैं। ऐसा ही कुछ किया है ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले आठ वर्षीय जेडेन मिल्लौरो ने। उन्होंने 314 किलो वजनी शार्क पकड़कर 22 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। जेडेन ने यह कारनामा सिडनी से 160 किलोमीटर दूर ब्राउन माउंटेन के पास किया। जेडेन वहां अपने पिता के साथ मछली पकड़ने गए थे। जेडेन के पिता ने बताया कि उनका बेटा पोर्ट हैकिंग फिशिंग क्लब का सदस्य है और फिशिंग करना सीख रहा है।
जेडेन के पिता ने कहा कि वह अपने बेटे की जिद पर उसे फिशिंग के लिए ले गए थे। उनके मुताबिक, शार्क उनकी बोट के पीछे-पीछे आ रही थी। तभी जेडेन की नजर उस पर पड़ी। इसी बीच उसने कांटे और जाल के जरिेए मछली को पकड़ लिया। हालांकि, शार्क को बोट पर खींचने में जेडेन के पिता ने उसकी मदद की। बता दें कि वर्ष 1997 में इयान हिसे नाम के व्यक्ति ने 312 किलो की टाइगर शार्क पकड़कर कीर्तिमान बनाया था। जेडेन ने इयान के इसी 22 वर्ष पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

श्रीनगर ।  जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। नौशेरा सेक्टर में सीमा पर शनिवार सुबह 6.30 बजे से गोलाबारी शुरू हुई। पाकिस्तान की फायरिंग में सेना के लांस नायक संदीप थापा (35) शहीद हो गए। इसके बाद भारतीय सेना ने माकूल जवाब देते हुए पाक की एक चौकी उड़ा दी। पाकिस्तान ने दो दिन पहले ही एलओसी पर अपने पांच सैनिक के मारे जाने की बात कबूली थी।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से छोटे हथियारों से फायरिंग हो रही है। नौशेरा सेक्टर में अग्रिम चौकी को निशाना बनाकर मोर्टार दागे गए। गोलीबारी में शहीद लांस नायक संदीप थापा (35) देहरादून के रहने वाले थे।
जुलाई में दो भारतीय सैनिक शहीद हुए थे
गत 29 जुलाई के बाद से पाकिस्तान छह बार संघर्ष विराम उल्लंघन कर चुका है। पाकिस्तानी सेना ने 1, 5 और 7 अगस्त को राजौरी के सुंदरबनी और नौशेरा सेक्टर में गोलाबारी की थी। जुलाई में पाकिस्तान ने पुंछ और राजौरी में फायरिंग की थी। इसमें 10 दिन के बच्चे की मौत हो गई थी। सेना के दो जवान शहीद हुए थे।

 
 
 
Related imageमुंबई। रिजर्व बैंक आज अपनी मौद्रिक नीति की समीक्षा की बैठक के बाद रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में 25 और 50 बेसिस पॉइंट की कटौती की है।
हालांकि, इस कटौती से बाजार खुश नजर नहीं आया है और मौद्रिक नीति की समीक्षा के बाद तेजी से फिसलने लगा और 2 बजे के आसपास यह 500 अंक तक 39,577 के स्तर पर कारोबार करने लगा। दिन के अंत में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 553 अंकगिरकर 39,529 के स्तर पर बंद हुआ वहीं निफ्टी 177 अंक गिरकर 11,843 के स्तर पर बंद हुआ है।
इससे पहले सुबह 40,028 के स्तर पर खुला शेयर बाजार कुछ ही देर में 100 अंकों की गिरावट के साथ 39,980 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी की बात करें तो यह 53 अंकों की कमजोरी के साथ 11,968 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
इससे पहले मंगलवार को भी शेयर बाजार में गिरावट नजर आई थी। सेंसेक्स जहां 184 अंकों की कमजोरी के साथ 40,083 के स्‍तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 66 अंकों की गिरावट के साथ 12,021 के स्तर पर बंद हुआ था।

सूरत  ।  आसाराम के बेटे नारायण साईं के खिलाफ सूरत की रहने वाली दो बहनों की ओर से लगाए गए बलात्कार के आरोप में आज सूरत के सेशन कोर्ट ने नारायन साईं को दोषी माना है. कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. इसका निर्णय तीस अप्रेल को सुनाएंगे. आपको बताते जाए कि पुलिस ने पीडि़त बहनों के बयान और लोकेशन से मिले सबूतों के आधार पर केस दर्ज किया था ।
आसाराम के खिलाफ गांधीनगर के कोर्ट में मामला चल रहा है. नारायण साईं और आसाराम के खिलाफ रेप का केस करीब 11 साल पुराना है. पीडि़ता छोटी बहन ने अपने बयान में नारायण साईं के खिलाफ ठोस सबूत देते हुए हर लोकेशन की पहचान की है. जबकि बड़ी बहन ने आसाराम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था ।
मामले के अनुसार, नारायण साईं के खिलाफ कोर्ट अब तक 53 गवाहों के बयान दर्ज कर चुकी है, जिसमें कई अहम गवाह भी हैं जिन्होंने नारायण साईं को लड़कियों को अपने हवस का शिकार बनाते हुए देखा था या फिर इस कृत्य में आरोपियों की मदद की थी, लेकिन बाद में वो गवाह बन गए. नारायण साईं पर जैसे ही रेप के मामले में एफआईआर दर्ज किया गया, वैसे ही वह अंडरग्राउंड हो गया था. वह पुलिस से बचकर लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था ।
तत्कालीन सूरत पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने नारायण साईं को गिरफ्तार करने के लिए 58 अलग-अलग टीमें बनाई और तलाशी शुरू कर दी थी. एफआईआर दर्ज होने के करीब दो महीने बाद दिसंबर, 2013 में नारायण साईं हरियाणा-दिल्ली सीमा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के वक्त नारायण साईं ने सिख व्यक्ति का भेष धर रखा था ।
खुद को कृष्ण का रूप बाताने वाले नारायण साईं की गिरफ्तारी के बाद उसके कृष्ण की तरह महिलाओं के बीच बांसुरी बजाने के कई वीडियो भी सामने आए थे. नारायण साईं पर जेल में रहते हुए पुलिस कर्मचारी को 13 करोड़ रुपए की रिश्वत देने का भी आरोप लगा था, लेकिन इस मामले में नारायण साईं को जमानत तो मिल चुकी है लेकिन रेप के मामले में अभी भी कोर्ट में सुनवाई चल रही है.

जम्मू । दक्षिण कश्मीर स्थित पुलवामा के त्राल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया। तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस बीच खबर है कि मारे गए आतंकियों में जैश आतंकी और पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड मुदस्सिर भी शामिल है। हालांकि, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल को घेर लिया और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हथियार और गोलाबारूद भी बरामद किया गया है। इससे पहले आतंकियों का ठिकाना बने मकान को सुरक्षाबलों ने उड़ा दिया।
त्राल के पिगंलिश क्षेत्र में सुरक्षाबलों को क्षेत्र में आतंकवादियों के छुपे होने की सूचना मिली। पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवानों ने पूरे क्षेत्र को घेर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान एक घर में छुपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
काफी देर तक गोलीबारी चलती रही। इसके बाद जिस घर में आतंकी छुपे थे। सुरक्षाबलों ने उसे उड़ा दिया। पहले दो शव मिले। इसके बाद एहतियात बरतते हुए तलाशी अभियान चलाया गया। कुछ देर बाद मलबे में एक और शव मिला है। तीनों आतंकी किस संगठन के हैं इस बारे में पता नहीं चला है। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेरा हुआ है।

पाकिस्तान ने पंजाब प्रांत में अपना एयरस्पेस चार मार्च तक बंद रखने का फैसला किया है। हालांकि कि पंजाब प्रांत का एयरस्पेस पहले से ही बंद है लेकिन अब 4 मार्च तक बंद रहेगा।
 पाकिस्तान ने एयरस्पेस का फैसला अतंरराष्ट्रीय सीमा रेखा और एलओसी पर जारी तनाव को देखते हुए  लिया गया है।
खबर है कि पाकिस्तानी बॉर्डर में सियालकोट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं, हालांकि बॉर्डर पर फायरिंग की वजह से किसी तरह के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

यूपी के मीरजापुर के हथियाबांध गांव में चाय की दुकान पर भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे घटनाक्रम की चर्चा के दौरान ससुराल में आया एक युवक पाकिस्तान की तारीफ करने लगा।
लोगों ने उसे काफी समझाया पर वह युवक पाकिस्तान की तारीफ करता रहा । इससे गुस्साए ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया ।
हालांकि माफी मांगने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया। प्रयागराज के भारतगंज निवासी एक युवक मीरजापुर के लालगंज थानाक्षेत्र स्थित हथियाबांध स्थित अपनी ससुराल में ही रहता है।