Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: धर्म आध्यात्म
Panchayattantra24. Com – सफला एकादशी का व्रत हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस…
Panchayattantra24. Com – नई दिल्ली। अभी तक आपने दूध वाली चाय, लेमन टी, ग्रीन टी या फिर कॉफी का सेवन…
Panchayattantra24. Com – नई दिल्ली। सर्दियों के मौसम में विंध्य क्षेत्र के बाज़ार अमरूद की खुशबू से भर जाते हैं।…
panchayattantra24.-धार्मिक: नया साल कई राशियों के लोगों के लिए बहुत शुभ होने वाला है। क्योंकि 2026 में भगवान शनि तीन…
शनिवार को स्नान कर नीले वस्त्र पहनें, गणेश-शिव-हनुमान की पूजा के बाद सरसों तेल का दीपक जलाएं, शनिदेव मंत्र जपें,…

सावन में सोमवार व्रत का खास महत्व है। कहते हैं जो पूरे विधि विधान से इस व्रत को करता है उसकी हर इच्छा पूरी होती है। वैवाहिक जीवन में सुख और सुयोग्य जीवनसाथ मिलता है, धन मिलता है।
सावन में शिव जी पृथ्वी पर वास करते हैं ऐसी मान्यता है। यही वजह है कि शिव भक्तों उन्हें प्रसन्न करने के लिए सोमवार व्रत करते हैं, पूजा, कांवड़ यात्रा, दान आदि धार्मिक कार्य किए जाते हैं।
इस साल सावन की शुरुआत 11 जुलाई से होगी। 2025 में चार सावन सोमवार व्रत किए जाएंगे। जो लोग सोमवार व्रत की शुरुआत करना चाहते हैं उनके लिए सावन का महीना उत्तम होता है।
सावन सोमवार व्रत में तन और मन दोनों की शुद्धता बेहद आवश्यक है। पहले सावन सोमवार के दिन व्रती सूर्योदय से पूर्व स्नान के बाद शिव जी के समक्ष चारों सोमवार व्रत करने का संकल्प लें। स्त्रियां मासिक धर्म के कारण किसी सोमवार को व्रत नहीं कर पाएं तो उसे भाद्रपद माह में करें। कुछ लोग इस दिन से 16 सोमवार व्रत करने का संकल्प भी लेते हैं।
सावन सोमवार व्रत में फलाहार, साबूदाना, सिंघाड़े का आटा आदि खा सकते हैं। ध्यान रहे ये पदार्थ एक समय ही ग्रहण करें। व्रत संकल्प के बाद शिव पूजा के लिए हलवा, खीर का भोग बनाएं।
पूजा स्थान पर गंगाजल छिड़कर सफाई करें और मिट्टी से बने शिवलिंग या धातु के शिवलिंग का जल, पंचामृत से अभिषेक करें। इस दौरान शिव पंचाक्षरी मंत्र पढ़े। बेलपत्र, धतूरा, भांग, सफेद फूल, अक्षत, चंदन, भस्म, मिठाई चढ़ाएं। आरती करें।
सावन सोमवार व्रत वाले दिन दोपहर में सोना नहीं चाहिए, साथ ही किसी का अपमान न करें, गलत शब्द न बोलें। प्रदोष काल में भी पूजा करें। इस व्रत का पारण अगले दिन सूर्योदय के बाद किया जाता है। संकल्प के पूरे व्रत होने के बाद उद्यापन करें।

सभी आठ ग्रहों में शनि ग्रह का विशेष महत्व होता है। कुंडली में शनि कमजोर होने से जातक को जीवन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। शनि देव न्याय के देवता हैं, ऐसे में उनकी कृपा से व्यक्ति सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जीवन में काफी उन्नति करता है। लेकिन शनि देव का सम्मान न करने पर ये आपको मुश्किलों में डाल सकते हैं। साथ ही आपके द्वारा बनाए गए कामों को पूरी तरह से नष्ट कर सकते हैं।
शनि देव को लेकर ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि जो लोग दुराचार, झूठे, किसी का सम्मान न करने वाले, पूजा पाठ जैसे कार्यक्रमों में शामिल न होने वाले या किसी भी तरह के अवैध कामों से जुड़े होते हैं, उनके जीवन में शनि का प्रकोप लंबे समय तक बना रहता है। ऐसे लोग जीवन में कितनी ही मेहनत क्यूं न करें लेकिन इनका काम हमेशा बिगड़ता चला जाएगा। ऐसे में कुछ ऐसी आदतें जिससे शनि का अनादर होता है।
शनि देव का अनादर करने वाली आदतें?
* किसी ऐसे उद्देश्य के पीछे भागना जिसकी वजह से कोई और परेशान हो। अपने उद्देश्य को अनदेखा करने वालों से भी शनि महाराज कुपित होते हैं।
* किसी को आगे बढ़ाने के लिए हेरफेर करना या ऊपर उठाने के लिए किसी अन्य को नुकसान पहुंचाना।
* अपनी सच्चाई को स्वीकार न करने वालों से भी शनि महाराज रुष्ट होते हैं। जो लोग दूसरों के सामने दिखावा करते हैं, ऐसे लोगों के काम बिगड़ते चले जाते हैं।
* जो लोग अपने ज्ञान के अहंकार के आगे किसी की बातों को सुनना पसंद नहीं करते, ऐसे लोगों पर कभी भी शनि देव की कृपा नहीं रहती है।
* जो लोग अपने कर्म से जी चुराते हो और अपना काम दूसरों पर डालते हो ऐसे लोगों से भी शनि महाराज खुश नहीं होते हैं।
* जो लोग अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करते हैं या फिर परिणामों से भागते हैं, उन्हें अपनी ये आदत सुधारनी चाहिए।
* शनि को न्याय का देवता कहा जाता है। शनि आपके कर्मों का हिसाब उस समय करते हैं, जब आपको किसी चीज की अत्यधिक आवश्यकता हो।
* शनि देव गलत कर्म करने वालों को कभी भी भूलते नहीं है। जो लोग दुराचारी प्रवृत्ति के होते हैं, शनि देव उनसे सब कुछ छीन लेते हैं।
शनि देव उन लोगों से अत्याधिक प्रसन्न होते हैं, जो दूसरों की मदद करते हो, बड़ों का सम्मान करने के साथ ही उनकी मार्गदर्शन प्राप्त करते हो। कहने का अर्थ आपके द्वारा किया गया किसी भी तरह का कार्य जो अच्छाई की भावना से किया गया हो, उसके प्रति शनि देव हमेशा खुश होते हैं।

panchayattantra24.-30 मार्च से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है. नवरात्र 30 मार्च से लेकर 6 अप्रैल तक रहेंगे. इस साल मैय्या रानी के नवरात्र रविवार से शुरू हो रहे हैं, इसलिए माता हाथी पर सवार होकर आएंगी. शास्त्रों में देवी की हाथी की पालकी को बहुत शुभ माना गया है.
आचार्य पंडित सुधांशु तिवारी (प्रश्न कुण्डली विशेषज्ञ/ ज्योतिषाचार्य) नवरात्र का शुभारंभ प्रतिपदा तिथि पर घटस्थापना यानी कलश स्थापना के साथ होता है. नवरात्र की घटस्थापना में देवी मां की चौकी लगाई जाती है और 9 दिनों तक मैय्या के 9 अलग-अलग स्वरूपों की उपासना की जाती है. कलश को भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है. मां दुर्गा की पूजा करने से पहले कलश की पूजा की जाती है. नवरात्र में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है. सालभर में कुल 4 नवरात्र आती हैं जिसमें चैत्र और शारदीय नवरात्र का महत्व काफी ज्यादा होता है. माना जाता है कि नवरात्र में माता की पूजा-अर्चना करने से देवी दुर्गा की खास कृपा होती है.
मां दुर्गा की सवारी वैसे तो शेर है लेकिन जब वह धरती पर आती हैं तो उनकी सवारी बदल जाती है और इस बार मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर धरती पर आएंगी. चैत्र नवरात्रि की तिथि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 29 मार्च को शाम 4 बजकर 27 मिनट से होगी और तिथि का समापन 30 मार्च को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर होगा. उदयातिथि के अनुसार, चैत्र नवरात्र रविवार, 30 मार्च 2025 से ही शुरू होने जा रही है. चैत्र नवरात्र घटस्थापना मुहूर्त
घटस्थापना का मुहूर्त- 30 मार्च को सुबह 6 बजकर 13 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक रहेगा, जिसकी अवधि 4 घंटे 8 मिनट की रहेगी. अगर आप मुहूर्त में कलशस्थापना न कर पाएं तो अभिजीत मुहूर्त में भी घटस्थापना कर सकते हैं. अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से लेकर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा. चैत्र नवरात्र पूजन विधि घट अर्थात मिट्टी का घड़ा. इसे नवरात्र के पहले दिन शुभ मुहूर्त के हिसाब से स्थापित किया जाता है. घट को घर के ईशान कोण में स्थापित करना चाहिए. घट में पहले थोड़ी सी मिट्टी डालें और फिर जौ डालें. फिर इसका पूजन करें. जहां घट स्थापित करना है, उस स्थान को साफ करके वहां पर एक बार गंगा जल छिड़ककर उस जगह को शुद्ध कर लें. उसके बाद एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं.
फिर मां दुर्गा की तस्वीर स्थापित करें या मूर्ति. अब एक तांबे के कलश में जल भरें और उसके ऊपरी भाग पर लाल मौली बांधें. उस कलश में सिक्का, अक्षत, सुपारी, लौंग का जोड़ा, दूर्वा घास डालें. अब कलश के ऊपर आम के पत्ते रखें और उस नारियल को लाल कपड़े से लपेटकर रखें. कलश के आसपास फल, मिठाई और प्रसाद रख दें. फिर कलश स्थापना पूरी करने के बाद मां की पूजा करें. चैत्र नवरात्र घटस्थापना सामग्री हल्दी, कुमकुम, कपूर, जनेऊ, धूपबत्ती, निरांजन, आम के पत्ते, पूजा के पान, हार-फूल, पंचामृत, गुड़ खोपरा, खारीक, बादाम, सुपारी, सिक्के, नारियल, पांच प्रकार के फल, चौकी पाट, कुश का आसन, नैवेद्य आदि.
कौन सी तिथि का क्षय हो रहा है पंचमी तिथि का क्षय होने से इस बार नवरात्रि 9 दिन की बजाय 8 दिन की होगी। इस नवरात्रि को चैत्र इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह चैत्र माह में आती है। चैत्र नवरात्रि के अलावा इसे वासंतिक नवरात्रि भी कहते हैं। इस बार 31 मार्च को द्वितीया तिथि सुबह 9:12 मिनट तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी जो 1 अप्रैल को सुबह लगभग 5 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। यानि तृतीया तिथि का क्षय होगा। इसलिए 31 मार्च को माता ब्रह्माचारिणी और चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी। चैत्र नवरात्रि और नव संवत्सर नवरात्र में माँ दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा तो होती ही है, साथ ही चैत्र शुक्ल प्रतिपदा यानी प्रथम तिथि से ही हिंदू नव वर्ष का प्रारंभ भी होता है, जिसे हिंदू नव संवत्सर कहा जाता है। चैत्र नवरात्रि के शुक्ल पक्ष के प्रथम तिथि से विक्रम संवत का शुभारंभ होता है। जिसके आधार पर हमारा सनातन कैलेंडर निर्मित होता है। विक्रम संवत का प्रारंभ उस दिन पर आधारित है कि जब सम्राट विक्रमादित्य ने शकों पर आक्रमण करके उज्जैन नगरी को मुक्त कराया और एक नए युग का शुभारंभ किया। इस दिन उत्तर भारत में नवरात्रि के अलावा दक्षिण भारत में तेलुगु समाज उगादि पर्व मानता है, सौराष्ट्र और मराठवाड़ा में गुड़ी पड़वा पर्व मनाते हैं और सिंधी समाज वाले भगवान झूलेलाल जयंती अथवा चेटी चंड नामक पर्व मनाते हैं। चैत्र नवरात्रि 2025-माता के भोग और वस्त्र देवी माता को प्रसन्न करने हेतु हम भक्त उनके प्रिय भोग के साथ उनके मनपसंद रंग के श्रृंगार और वस्त्रो का भेंट देते हैं तो हमें उनकी विशिष्ट कृपा की प्राप्ति होती है। नवरात्रि की नौ देवियों को उनके पसंद के रंगों के वस्त्र तथा भोग निम्न प्रकार से भेंट करें। माता शैलपुत्री को नारंगी रंग प्रिय है अतः उन्हें नारंगी रंग के वस्त्र, चूड़ी, बिंदी, मिष्टान्न , फल, पुष्प इत्यादि भेंट करें। माता ब्रह्मचारिणी को श्वेत रंग प्रिय है, अतः उन्हें श्वेत रंग के वस्त्र, मिष्ठान, पुष्प इत्यादि भेंट करें। माता चंद्रघंटा को लाल रंग के वस्त्र, चूड़ी बिंदी आदि श्रृंगार, लाल रंग के पुष्प, फल और मिष्टान्न भेंट करिये। माता कुष्मांडा को आसमानी रंग प्रिय है। उन्हें आसमानी रंग के वस्त्र, चूड़ी, बिंदी , नीले रंग के पुष्प और मीठे पुए चढ़ाएं। माता स्कंदमाता को गुलाबी रंग पसंद है। अतः उन्हें गुलाबी रेशमी वस्त्र, चूड़ी बिंदी आदि श्रृंगार, गुलाब के पुष्प और हलवा चढ़ाएं। माता कात्यायनी को पीला रंग पसंद है। अतः उन्हें पीले रंग के वस्त्र, आभूषण, चूड़ी बिंदी आदि श्रृंगार, पीले फल और फूल भेंट करें। माता कालरात्रि को गहरा नीला रंग का रेशमी वस्त्र, चूड़ी बिंदी आदि श्रृंगार, इत्र, गाढ़े नीले रंग का पुष्प भेंट करें। और तली हुए मीठी पूड़ी अथवा उड़द की इमरती का भोग लगाएं। माता महागौरी को बैगनी रंग प्रिय है, अतः उन्हें बैगनी रंग के वस्त्र, चूड़ी और बिंदी चढ़ाएं। बैंगनी रंग के ही पुष्पों से श्रृंगार करें। और भोग में हलवा, पूरी और चना का भोग लगाएं। माता सिद्धिदात्री सतरंगी रंग पर प्रसन्न होती हैं। उन्हें सतरंगी रंग के रेशमी वस्त्र, श्रृंगार और आभूषण इत्यादि भेंट करें। रंग-बिरंगे पुष्प और नारियल के साथ हलवा, पूरी, खीर इत्यादि का भोग लगाएं। इस प्रकार नवरात्रि में यदि हम तन मन को शुद्ध रखकर पूरी आस्था और भक्ति के साथ माता की पूजा-उपासना करें, तो न केवल हमारे तन मन की शुद्धि होती है, बल्कि माता की आध्यात्मिक ऊर्जा और असीम कृपा की प्राप्ति होती है। माता दुर्गा के हाथी वाहन का महत्व ज्योतिष नियमों के मुताबिक़, नवरात्रि की शुरुआत और समाप्ति के दिन के आधार पर ही माता दुर्गा का वाहन तय होता है। इस बार की नवरात्रि रविवार से शुरू होकर सोमवार पर समाप्त हो रही है। नियम अनुसार रविवार को आगमन और सोमवार को प्रस्थान से आशय है, मां दुर्गा हाथी की सवारी पर होंगी। भागवत पुराण में भी मां की हाथी सवारी को बेहद शुभ माना गया है। यह वाहन सुख, समृद्धि, शांति और आर्थिक तरक्की का प्रतीक है। बताया जाता है कि, जब भी माता हाथी पर आती है तो देश में अच्छी बारिश होने की प्रबल संभावना होती है। इससे फसल अच्छी होती है और धन-धान्य के भंडार भरते है। कैसे तय होता है माता का वाहन? 1- अगर नवरात्रि रविवार या सोमवार से शुरू और खत्म होती है, तो माता का वाहन हाथी होता है। यह सुख, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है। 2- अगर नवरात्रि मंगलवार या शनिवार से शुरू और ख़त्म होती है, तो माता की सवारी घोड़ा होती है। यह संघर्ष और उथल-पुथल का संकेत होता है। 3-अगर नवरात्रि गुरुवार या शुक्रवार से शुरू और खत्म होती है, तो माता की सवारी पालकी होती है। यह अस्थिरता और चुनौतियों का संकेत होता है। 4-अगर नवरात्रि बुधवार से शुरू और खत्म होती है, तो माता की सवारी नौका होती है। यह आपदा से मुक्ति और जीवन में शांति का संकेत है। नवरात्रि में माँ दुर्गा के नौ स्वरूप नवरात्रि नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों 1. माँ शैलपुत्री, 2. माँ ब्रह्मचारिणी, 3. माँ चंद्रघंटा, 4. माँ कूष्मांडा, 5. माँ स्कंदमाता, 6. माँ कात्यायनी, 7. माँ कालरात्रि, 8. माँ महागौरी, 9. माँ सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। माँ शैलपुत्री: माता दुर्गा के नौ रूपों में से प्रथम रूप देवी शैलपुत्री का है जो चंद्रमा का दर्शाती हैं। देवी शैलपुत्री के पूजन से चंद्रमा से जुड़ें दोषों का निवारण होता हैं। माँ ब्रह्मचारिणी: ज्योतिषीय दृष्टिकोण से माँ ब्रह्मचारिणी द्वारा मंगल ग्रह को नियंत्रित किया जाता हैं। माता के पूजन से मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभाव दूर होते हैं। माँ चंद्रघंटा: देवी दुर्गा का तीसरा स्वरूप देवी चंद्रघण्टा शुक्र ग्रह को नियंत्रित करने का कार्य करती हैं। इनके पूजन से शुक्र ग्रह के दुष्प्रभाव कम होते हैं। माँ कूष्मांडा: भगवान सूर्य का पथ प्रदर्शन करती हैं देवी कुष्मांडा, इसलिए इनकी पूजा द्वारा सूर्य के अशुभ प्रभावों से बचा जा सकता है। माँ स्कंदमाता: देवी स्कंदमाता की पूजा से बुध ग्रह सम्बंधित दोष और नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। माँ कात्यायनी: माता कात्यायनी के पूजन से बृहस्पति ग्रह से जुड़ें दुष्प्रभावों का निवारण होता हैं। माँ कालरात्रि: शनि ग्रह को माता कालरात्रि नियंत्रित करती हैं और इनकी पूजा से शनि देव के अशुभ प्रभाव दूर होते हैं। माँ महागौरी: माँ दुर्गा का अष्टम स्वरूप देवी महागौरी की पूजा से राहु ग्रह सम्बंधित दोषों का निदान होता है। माँ सिद्धिदात्री: देवी सिद्धिदात्री द्वारा केतु ग्रह को नियंत्रित किया जाता हैं और इनके पूजन से केतु के बुरे प्रभावों का निवारण होता हैं। नवरात्रि से जुडी पौराणिक कथा पौराणिक ग्रंथों में वर्णित कथा के अनुसार, महिषासुर नाम का राक्षस ब्रह्माजी का परम भक्त था। उसने अपनी कठिन तपस्या से ब्रह्माजी को प्रसन्न करके वरदान प्राप्त किया था कि कोई देव, दानव या पृथ्वी पर रहने वाला कोई मनुष्य उसको मार नहीं सकता था। ब्रह्मा जी से वरदान मिलने के बाद ही महिषासुर बहुत क्रूर और निर्दयी हो गया, तीनों लोकों में उसने आंतक मचा दिया। उसके आंतक से परेशान होकर देवी-देवताओं ने ब्रह्मा जी, विष्णु जी और महादेव के साथ मिलकर मां शक्ति से सहायता प्रार्थना की तब संसार को अत्याचार से मुक्त करने के लिए देवी दुर्गा प्रकट हुई जिसके बाद मां दुर्गा और महिषासुर के बीच नौ दिनों तक भयंकर युद्ध हुआ और अंत में दसवें दिन माता दुर्गा ने महिषासुर का संहार कर दिया। उस दिन से ही युद्ध के नौ दिनों को बुराई पर अच्छाई की विजय के पर्व के रूप में मनाया जाता है। वैदिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीराम ने लंका पर आक्रमण करने से पहले,सर्वप्रथम रामेश्वरम में समुद्र के किनारे नौ दिनों तक देवी दुर्गा की पूजा की थी। लंकापति रावण से युद्ध में विजय प्राप्त करने की कामना से शक्ति की देवी मां भगवती का पूजन किया था। श्रीराम की भक्ति से प्रसन्न होकर मां दुर्गा ने उन्हें युद्ध में विजय प्राप्ति का आशीर्वाद दिया था, जिसके बाद भगवान राम ने लंकापति रावण को युद्ध में पराजित कर उसका वध किया था, साथ ही लंका पर विजय प्राप्त की थी, उस समय से ही नौ दिनों को नवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। लंका पर विजय प्राप्त करने के दिन को दशहरे के रूप में मनाया जाता है। आचार्य पंडित सुधांशु तिवारी प्रश्न कुण्डली विशेषज्ञ/ ज्योतिषाचार्य

panchayattantra24.-सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन महाशिवरात्रि को बेहद ही खास माना गया है जो कि शिव को समर्पित दिन है इस दिन भक्त महादेव को प्रसन्न करने के लिए उनकी विधिवत पूजा करते हैं और उपवास आदि भी रखते हैं इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार 26 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से सभी परेशानियां हल हो जाती हैं, तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा रुद्राभिषेक की सरल और सही विधि बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
रुद्राभिषेक करने का सही तरीका और नियम— महाशिवरात्रि पर अगर आप घर में रुद्राभिषेक करते हैं तो सबसे पहले आप शिवलिंग को पूजा स्थल की उत्तर दिशा में रखें और भक्त का मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। इसके बाद अभिषेक के लिए गंगाजल डालें और रुद्राभिषेक आरंभ करें। फिर आचमनी से गन्ने का रस, शहद, दही, दूध यानी पंचामृत समेत जितने भी तरह पदार्थ हैं, उनसे शिवलिंग का अभिषेक करें। भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करते समय महामृत्युंजय मंत्र ओम नमः: शिवाय या रुद्राष्टकम मंत्र का जाप करते रहें। शिवलिंग पर चंदन का लेप लगाएं और फिर पान का पत्ता, बेलपत्र आदि सभी चीजें भगवान शिव को अर्पित करें। भगवान शिव के भोग के लिए व्यंजन बनाकर रखें और सभी को एक एक करके शिवलिंग पर अर्पित करें इसके बाद शिव के मंत्र का जाप 108 बार करें फिर पूरे परिवार के साथ महादेव की आरती करें।
panchayattantra24.-महाकुंभ : महाकुंभ मेला हर 12 साल में लगता है। नए साल में 13 जनवरी 2025 से संगम नगरी प्रयागराज में महाकुंभ मेला शुरू होने वाला है। हिंदू धर्म में इस महाकुंभ का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति महाकुंभ मेले में स्नान करता है, वह सभी पापों से मुक्त हो जाता है और कई गुना बेहतर परिणाम प्राप्त करता है। इसलिए अगर आप महाकुंभ की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो इन चीजों को महाकुंभ से घर वापस लाना सुनिश्चित करें। ऐसा कहा जाता है कि इससे आपके घर में सौभाग्य, समृद्धि और खुशहाली आती है। यदि आपके पास वह है, तो भाग्य आपके साथ है।
चूँकि प्रयागराज तीन पवित्र नदियों गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम है, इसलिए इसे संगम नगरी भी कहा जाता है। संगम नदी के तट पर लगने वाले महाकुंभ मेले का भी विशेष महत्व है। इसलिए अगर आप महाकुंभ मेले में जाएं तो यहां से संगम की मिट्टी जरूर लेकर आएं। यह भूमि अत्यंत पवित्र मानी जाती है। संगम की मिट्टी को पूजा स्थान पर या दरवाजे के सामने रखने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। महाकुंभ मेले से शिवलिंग का वापस आना भी बहुत शुभ फलदायी होता है। इसके अलावा आप चाहें तो पारस पत्थर को वापस भी कर सकते हैं। अगर आप इसे पूजा स्थान पर रखते हैं तो इससे आपके घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी।
अगर आप महाकोम्ब जाएं तो वहां से थोड़ा सा गंगा जल ले जाना न भूलें। गंगाजल को घर ले आएं और पूजा घर या किसी साफ जगह पर रखें। इससे आपका घर धनवान और समृद्ध बना रहेगा। साथ ही परिवार में सकारात्मक माहौल बना रहता है। आप महाकुंभ मेले से भी तुलसी घर ले जा सकते हैं. घर में तुलसी रखने से दरिद्रता दूर होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नियमित रूप से शाम के समय तुलसी के पास दीपक जलाना और सुबह जल देना न भूलें। तुलसी की पूजा करने से आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। धन-धान्य की भी बरकत होती है।