Browsing: बिज़नेस

panchayattantra24.com,नवंबर महीना समाप्त होने वाला है, इसके साथ ही आम लोगों के जीवन से जुड़े कुछ नियम भी बदल जाने वाले हैं। नए महीने में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बदल सकती हैं। इसके अलावा बैंकिंग और पेंशन से संबंधित कुछ नियम भी बदलने जा रहे हैं। डीजल-पेट्रोल की खुदरा बिक्री करने वाली सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम की समीक्षा करती हैं। कोरोना वायरस का नया वैरिएंट सामने आने के बाद क्रूड ऑयल (Crude Oil) के दाम में बड़ी गिरावट आई है। इस शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड के दाम में 10 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट दर्ज की गई, जो अप्रैल 2020 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है। ऐसे में उम्मीद है कि एक दिसंबर की समीक्षा में एलपीजी सिलेंडर के दाम कम किए जाएं।
EPFO ने UAN और आधार को लिंक करने की समयसीमा बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी थी। अब इसमें और विस्तार की उम्मीद नहीं है। ऐसे में जिन लोगों ने अब तक यह नहीं किया है, उन्हें तीन दिन में यह काम निपटा लेना होगा, वर्ना बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। समयसीमा के भीतर UAN-Aadhaar लिंक नहीं करा पाने पर अंशधारकों के खाते में पीएफ (PF) जमा नहीं हो पाएगा। ऐसे अंशधारक पीएफ खाते से निकासी भी नहीं कर सकेंगे। 30 नवंबर तक UAN-Aadhaar लिंक नहीं कराने पर एक और बड़ा नुकसान हो सकता है। EPFO ने Employees Deposit Linked Insurance के लिए भी UAN-Aadhaar लिंकिंग को अनिवार्य बना दिया है। ऐसा नहीं करने पर कर्मचारी का प्रीमियम जमा नहीं हो सकेगा और सात लाख रुपये तक के बीमा कवर के लाभ से वह वंचित हो जाएगा।
फेस्टिव सीजन में कई बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने होम लोन पर ऑफर दिया है। ये ऑफर किफायती ब्याज दर से लेकर प्रोसेसिंग फी माफ करने तक है। हालांकि ज्यादातर बैंकों के ऑफर 31 दिसंबर 2021 तक लागू हैं, लेकिन एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का ऑफर इसी महीने समाप्त हो रहा है। कंपनी दो करोड़ रुपये तक के लोन पर पात्र ग्राहकों को 6।66 फीसदी की दर पर होम लोन का ऑफर दिया है, जो 30 नवंबर को समाप्त हो रहा है। सरकारी पेंशनर्स के लिए जीवन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर है। समयसीमा के भीतर जीवन पत्र नहीं जमा करा पाने वाले सरकारी पेंशनर्स को पेंशन मिलना बंद हो जाएगा। ईपीएफओ के एक हालिया Tweet के अनुसार, सरकारी पेंशनर्स को 30 नवंबर तक जीवन पत्र जमा कराना होगा, जो एक साल के लिए वैध होगा। यह काम घर बैठे डिजिटली किया जा सकता है।
एसबीआई क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए भी दिसंबर से बदलाव आने वाला है। अब एसबीआई क्रेडिट कार्ड से ईएमआई पर खरीदारी करना महंगा हो जाएगा। अभी तक एसबीआई कार्ड सिर्फ ब्याज वसूल करती थी, लेकिन अब ईएमआई पर खरीदारी करने पर प्रोसेसिंग फी भी देना होगा। इसका सीधा असर एसबीआई क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों की जेब पर पड़ेगा।
 

 
panchayattantra24.com,बलौदाबाजार। प्राकृतिक आपदा से पीड़ित जिले की दो परिवारों के लिए 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक परिवार के लिए 4-4 लाख की स्वीकृति कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने आरबीसी 6-4 योजना के अंतर्गत प्रदान की है। लाभान्वित हितग्राहियों में रूपसिंह धु्रव ग्राम कुकुरदी तहसील बलौदाबाजार एवं श्रीमती तुलसीबाई ग्राम डोगरा वर्तमान पता पैजनी तहसील लवन शामिल हैं। पानी में डूबने एवं सर्प काटने से उनके निकट परिजनों की मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिए उनके खाते में स्वीकृत राशि जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
 

panchayattantra24.com,जापानी वाहन निर्माता होंडा, 2021 Amaze फेसलिफ्ट को कल भारत में लॉन्च करेगी। भारत में होंडा अमेज 2021 फेसलिफ्ट की कीमत की घोषणा अब एक दिन दूर है, अब समय आ गया है कि हम आपको कार के बारे में अब तक जो कुछ भी जानते हैं, उसके बारे में बताएं। सबसे पहली बात, जापानी ऑटोमेकर ने इस महीने की शुरुआत में नई होंडा अमेज फेसलिफ्ट बुकिंग को स्वीकार करना शुरू कर दिया था। यदि आप भारत में इस आगामी होंडा कार को घर लाना चाहते हैं, तो आप इसे 5,000 रुपये की टोकन राशि या होंडा डीलरशिप के माध्यम से 21,000 रुपये की टोकन राशि के जरिये ऑनलाइन प्री-ऑर्डर बुक कर सकते हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें, कि भारत में आने वाली सेडान को केवल कॉस्मेटिक अपडेट प्राप्त होंगे, जिसका मतलब है कि डायमेंशन अपरिवर्तित रहेंगे। इन कॉस्मेटिक परिवर्तनों के लिए, होंडा नई अमेज़ को एक नई ग्रिल, इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, एलईडी फॉग लैंप, संशोधित बंपर, 15-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील और सी-आकार की एलईडी टेल लाइट्स से लैस करेगी। 2021 अमेज़ बड़े पैमाने पर लेआउट सहित अपने मौजूदा मॉडल के केबिन को भी बरकरार रखेगी। हमें उम्मीद है कि आने वाली कार के प्रावधानों की सूची में कुछ बदलाव होंगे। अगर सीधे तौर पर कहा जाए तो भारत में नई होंडा अमेज़ सेडान में नयी अपहोस्ट्री, 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ मिलेगा, इसके अलावा वॉयस कमांड एक्टिवेशन, एक रियर पार्किंग कैमरा आदि मिलेगा।
माना जा रहा है कि कंपनी इसे चार ट्रिम लेवल्स में पेश करेगी, जिसमें, ई, एस, वी और वीएक्स शामिल हैं, होंडा अमेज़ अपने मौजूदा मॉडल के समान ही इंजन विकल्पों द्वारा संचालित होगी। इसका मतलब यह है कि। अमेज़ में 1.2-लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन होगा, जो 89 bhp और 110 Nm का पीक टॉर्क प्रदान करता है, और एक 1.5-लीटर i-DTEC डीजल इंजन होगा। जो 99 bhp की पावर और 200 Nm का टार्क उत्पन्न करता है, इसके अलावा इन इंजनों के साथ ट्रांसमिशन विकल्पों के लिए एक मैनुअल गियरबॉक्स और एक सीवीटी के बीच एक ऑप्शन शामिल होगा।
 

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट का फायदा भले ही आम उपभेक्ता को न मिला पर सरकार को मिला है। तेल की कीमतों में कमी ने सरकार को लाभार्थियों के खातों में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देने से बचाया है। मई से सरकार डाइरेक्ट ट्रांसफर बेनिफिट योजना के तहत सभी महानगरों में घरेलू एलपीजी ग्राहकों के खातों में सब्सिडी का भुगतान नहीं करेगी, जबकि सब्सिडी केवल परिवहन की बढ़ी हुई लागत वाले अन्य शहरों में 2-5 रुपये तक सीमित होगी और 8 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए लगभग 20 रुपये प्रति सिलेंडर होगी।
सभी उपभोक्ताओं को 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर का भुगतान बाजार मूल्य के बराबर करना होगा। बता दें सरकार सब्सिडी को सीधे पात्र उपभोक्ताओं के खाते में स्थानांतरित करती है। बाजार और रसोई गैस के रियायती मूल्य के बीच के अंतर को सरकार सब्सिडी के रूप में देती है।  मार्च के मध्य से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के साथ वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें 35 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से कुछ समय के लिए 20 डॉलर से भी नीचे आ गई हैं। क्रूड में गिरावट के साथ-साथ एलपीजी की कीमतों में भी गिरावट आई है। इसके बाद गैर-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 162.50 तक की गई है। एक मई से तेल कंपनियों ने दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 162.50 रुपये सस्ता कर दिया है। अब यह 581.50 रुपये प्रति सिलेंडर पड़ रहा है।
 देश के एक बड़े  सार्वजनिक क्षेत्र के तेल शोधनकर्ता और खुदरा विक्रेता कपंनी के एक अधिकारी ने कहा कि रसोई गैस के मौजूदा बाजार मूल्य पर सरकार को किसी भी तरह की सब्सिडी देने की आवश्यकता नहीं है। उज्जवला ग्राहकों के लिए केवल मामूली सब्सिडी की आवश्यकता हो सकती है।  बजट 2020-21 में एलपीजी सब्सिडी के लिए 37,256.21 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था, जो 2019-20 के लिए 34,085.86 करोड़ रुपये के संशोधित अनुमान से 9 प्रतिशत अधिक है। एलपीजी के अलावा सरकार इस साल केरोसिन पर दी जाने वाली सब्सिडी को पूरी तरह से समाप्त कर सकती है।
सूत्रों ने के मुताबिक न केवल वैश्विक तेल बाजार में गिरावट आई है बल्कि तेल कंपनियों ने भी सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी की कीमतों में पिछले साल के आखिर से धीरे-धीरे 4-5 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की है। इसने बाजार और उत्पाद की रियायती कीमत के बीच अंतर को पाटने में भी मदद की है। एक विश्लेषक की रिपोर्ट के अनुसार जुलाई 2019से जनवरी 2020 के दौरान, ओएमसी ने सब्सिडी वाले एलपीजी की कीमत में 63 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की। यह करीब-करीब प्रति माह औसतन 10 रुपये प्रति सिलेंडर पड़ रही है। जहां सरकार ने मौजूदा अवधि में अपने सब्सिडी बिल को कम किया है, वहीं पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को अब तक कोई लाभ नहीं मिला है। वास्तव में पंपों पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें पिछले 50 दिनों से नहीं बदली हैं, जब वैश्विक तेल की कीमतें 40 फीसदी से अधिक गिर गई हैं।
 

नई दिल्लीः छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और वरिष्ठ नेताओं के साथ जारी किया. राहुल गांधी ने इस मौके पर कहा कि ये घोषणापत्र ऐतिहासिक है और इसके जरिए छत्तीसगढ़ के लोगों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की जाएगी.

राजनांदगांव में राहुल गांधी ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है जिसे ‘जन घोषणा पत्र’ नाम दिया गया है. घोषणा पत्र में सभी के लिए फूड फॉर ऑल, हेल्थ फॉर ऑल सहित शिक्षाकर्मियों और युवाओं के लिए भी बहुत कुछ है. इस घोषणा पत्र को तैयार करने में करीब 1 लाख लोगों से राय ली गयी है.

कांग्रेस के जन घोषणापत्र पर राहुल गांधी ने कहा कि इतिहास में पहली बार इतने लोगों से राय ली गई है. पहली बार किसी राज्य में इतने लोगो से बात कर घोषणापत्र तैयार किया गया है. इससे पहले कांग्रेस ने गुजरात और कर्नाटक में ऐसा प्रयास किया गया था लेकिन इतने गहराई में जाकर, इतने लोगो से बात कर भारत में पहली बार किसी पार्टी ने चुनावी घोषणापत्र तयार किया है.

छत्तीसगढ़ के लिए 36 लक्ष्य
राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव को बधाई दी. उन्होंने घोषणापत्र के बारे में बताया कि राज्य के 80 हजार लोगों से और अलग अलग विषयों के जानकारों से मिलकर घोषणापत्र तैयार किया गया है. कांग्रेस की सरकार आई तो छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी होगी. टीएस सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए 36 लक्ष्य रखे गए हैं और इनमें युवाओं, महिलाओं, एससी-एसटी की बेहतरी के लिए प्लान सोचे गए हैं.

बड़े एलान
इसके अलावा बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने, किसानों का कर्ज माफ करने और बिजली बिल आधे करने का वादा इस घोषणापत्र में किया गया है. इसके अलावा राज्य में एक लाख लोगों को नौकरी देने का वादा भी कांग्रेस के घोषणापत्र में है.

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 2500 रुपये धान का समर्थन मूल्य पर खरीदने का वादा किया है. वहीं शिक्षाकर्मियों और मीडियाकर्मियों की मांगों को भी घोषणा पत्र में शामिल किया गया है. मीडियाकर्मियों, वकीलों और डाक्टरों को पूर्ण सुरक्षा का भी वादा किया गया है. शिक्षाकर्मियों के पूर्ण संविलियन का वादा किया गया है. आंगनबाड़ी सेंटर को प्राइमरी क्लास में बदलने की भी तैयारी की गयी है.

एक साल में नौकरी नहीं मिलने पर 2500 रुपये के स्टाइपेंड की भी व्यवस्था कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में की है. किसानों का कर्जा माफ और बिजली बिल हाफ करने का वादा कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किया है. पूर्ण शराबबंदी का भी वादा किया गया है.

हर परिवार को 1 किलो चावल 35 रुपये किलो मिलेगा, इसमें कार्ड की विविधता भी खत्म कर दी गयी है. तेंदूपत्ता का 4000 रुपये प्रति मानक बोरा खरीदी का वादा किया गया है. चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करने और नीलामी कर लोगों के पैसे वापस कराये जाने का वादा भी मेनिफेस्टो में है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि आज तक बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां बंद कमरों में बैठकर घोषणापत्र बना लेते थे लेकिन इस बार कांग्रेस ने जनता की आवाज को इस घोषणापत्र में शामिल किया है. यह सिर्फ घोषणापत्र नही है, यह सभी वर्गों की आवाज है. छत्तीसगढ़ की जनता हमारे घोषणापत्र को समर्थन देगी क्योंकि बीजेपी का मेनिफेस्टो अब भी बंद कमरों में बनता है.

अर्बन नक्सलवाद पर राहुल गांधी ने नहीं दिया जवाब
अर्बन नक्सलवाद के प्रश्न पर राहुल गांधी ने जवाब नहीं दिया और कहा कि नरेंद्र मोदी नेशनल सिक्योरिटी की बात करते है, लेकिन वे राफेल पर क्यों नही उत्तर देते, नेशनल सिक्युरिटी के इस बड़े मुद्दे पर पीएम चुप क्यों है. सीआरपीएफ और बीएसएफ के जवानों को आप क्यों नही बताते कि रक्षा बजट कहां गया.

दंतेवाडा जिले में नक्सालियों ने आई आई डी ब्लास्ट कर एक बस को निशाना बनाया है / इस घटना से एक जवान सहित कुल ४ लोग मारे जा चुके है / Naxal attack in Dantewada

बचेली इलाके में  आई आई डी ब्लास्ट कर बस को उड़ दिया गया/ घटना की पुष्टि अभिषेक पल्लव ने की / घटना आकाश नगर रोड पर 6 वें मोड़ के पास की बताई जा रही है / जानकारी के मुताबिक बस में सवार होकर सी आई एस एफ के कुछ जवान सब्जी लेने बचेली आये हुए थे / वापसी के दौरान नक्सालियों ने घाट लगाकर हमला बोला और आई आई डी ब्लास्ट से बस को उड़ा दिया / घायलों को बचेली के अपोलो अस्पताल लाया गया है / एस पी डॉ. पल्लव के मुताबिक इस घटना में ड्राईवर, कंडक्टर और एक हेल्पर की मौत हो चुकी है जबकि सी आई एस एफ का एड जवान भी इसमे शहीद हो गया है / 

दंतेवाडा जिले में नक्सालियों ने आई आई डी ब्लास्ट कर एक बस को निशाना बनाया है / इस घटना से एक जवान सहित कुल ४ लोग मारे जा चुके है / 

बचेली इलाके में  आई आई डी ब्लास्ट कर बस को उड़ दिया गया/ घटना की पुष्टि अभिषेक पल्लव ने की / घटना आकाश नगर रोड पर 6 वें मोड़ के पास की बताई जा रही है / जानकारी के मुताबिक बस में सवार होकर सी आई एस एफ के कुछ जवान सब्जी लेने बचेली आये हुए थे / वापसी के दौरान नक्सालियों ने घाट लगाकर हमला बोला और आई आई डी ब्लास्ट से बस को उड़ा दिया / घायलों को बचेली के अपोलो अस्पताल लाया गया है / एस पी डॉ. पल्लव के मुताबिक इस घटना में ड्राईवर, कंडक्टर और एक हेल्पर की मौत हो चुकी है जबकि सी आई एस एफ का एड जवान भी इसमे शहीद हो गया है /