Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

विधायक श्रीमती रायमुनि भगत ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण का किया आह्वान

September 27, 2026

बस्तर में बाढ़ का कहर: Mi-17 हेलीकॉप्टर ने संभाला मोर्चा, 18 लोगों को सुरक्षित निकाला

September 27, 2026

सेवा संकल्प अभियान में जनसहभागिता की नई मिसाल – धमतरी के 86 आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन’, 4,173 लोगों ने निभाई सहभागिता

September 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, September 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » विधायक श्रीमती रायमुनि भगत ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण का किया आह्वान
रायपुर

विधायक श्रीमती रायमुनि भगत ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण का किया आह्वान

Author AuthorBy Author AuthorSeptember 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने कदम से कदम मिलाकर निभाई सहभागिता

panchayattantra24.-रायपुर। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ की भावना के साथ जशपुर नगर में रविवार को आयोजित वॉकथॉन में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने कदम से कदम मिलाकर नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता से निकली इस पदयात्रा के माध्यम से नागरिकों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और सामाजिक सरोकारों में अपनी भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
वॉकथॉन में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, नगर पालिका अध्यक्ष  अरविन्द भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगा राम भगत, कलेक्टर  रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

जय स्तंभ चौक से रणजीता स्टेडियम तक निकली पदयात्रा

वॉकथॉन जय स्तंभ चौक से प्रारंभ होकर बस स्टैंड होते हुए रणजीता स्टेडियम पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। पदयात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी, स्वस्थ जीवनशैली और नशामुक्त समाज के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों और नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने अभियान को जनसहभागिता का स्वरूप दिया।

नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का लिया संकल्प

रणजीता स्टेडियम में विधायक श्रीमती रायमुनि भगत ने उपस्थित जनसमुदाय को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने लोगों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ अपने परिवार और समाज के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील की।
विधायक श्रीमती भगत ने कहा कि स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। नशामुक्ति केवल व्यक्तिगत जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास नहीं, बल्कि परिवार और समाज को स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जशपुर जिले में जनभागीदारी के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। वॉकथॉन के जरिए सेवा और जनसहभागिता के साथ नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

बस्तर में बाढ़ का कहर: Mi-17 हेलीकॉप्टर ने संभाला मोर्चा, 18 लोगों को सुरक्षित निकाला

September 27, 2026

सेवा संकल्प अभियान में जनसहभागिता की नई मिसाल – धमतरी के 86 आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन’, 4,173 लोगों ने निभाई सहभागिता

September 27, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में जिले में 96 हजार से अधिक परिवारों को मिला पक्का मकान

September 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • विधायक श्रीमती रायमुनि भगत ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण का किया आह्वान
  • बस्तर में बाढ़ का कहर: Mi-17 हेलीकॉप्टर ने संभाला मोर्चा, 18 लोगों को सुरक्षित निकाला
  • सेवा संकल्प अभियान में जनसहभागिता की नई मिसाल – धमतरी के 86 आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन’, 4,173 लोगों ने निभाई सहभागिता
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में जिले में 96 हजार से अधिक परिवारों को मिला पक्का मकान
  • बस्तर में बाढ़ के बाद राहत कार्यों की कमिश्नर डोमन सिंह ने की निगरानी, प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता के निर्देश

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.