रायपुर । शहर के टाटीबंध चौक में आए दिन हो रही दुर्घटना की वजह से लोगों की हो रही मौत पर पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को नोटिस जारी किया है. पुलिस ने एनएचआईए से चौक को तोड़कर नए सिरे से निर्माण करने को कहा है ।
आमानाका थाना प्रभारी ने सीआरपीसी की धारा 133 के तहत एनएचएआई के महाप्रबंधक को नोटिस जारी कर बताया कि दुर्ग-भिलाई से रायपुर तक के फोरलेन के टाटीबंध चौक पर टू लेने हो जाने की वजह से यातायात का दबाव बढ़ने से आए दिन दुर्घटना हो रही है. टीआई ने बताया कि जनवरी 2018 से मार्च 2019 तक चौक निर्माण से 57 दुर्घटनाएं हुई हैं, जिसमें 13 की मौत और 28 घायल हुए हैं. इसके अलावा बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन क्षतिग्रस्त भी हुए हैं ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
