रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर पलटवार किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी से सवाल करने पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से जुड़े एक वाक्ये की याद दिलाई है, और नसीहत दी है कि इस वाक्या को बघेल गांठ बांधकर रखें और बचकानी सियासी नौटंकियों से बाज आएं। पूर्व मंत्री चंद्राकर ने कहा कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री बघेल प्रधानमंत्री को आईना भेजने और झूठे व भ्रामक सवाल करने के जिस सत्तावादी अहंकार से ग्रस्त नजर आ रहे हैं, उन बघेल को याद होना चाहिए कि सवाल पूछने वालों के प्रति भी कांग्रेस हमेशा से असहिष्णु रही है
मुख्यमंत्री बघेल पुराने कांग्रेसी हैं तो उन्हें वह वाक्या याद दिलाना जरूरी महसूस हो रहा है कि एक बार पांच सवाल पूछे जाने पर तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि हर भौंकने वाले कुत्ते को जवाब नहीं दिया जाता। केन्द्र में सत्ता पर काबिज कांग्रेस के तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के इस जवाब से साफ है कि सवाल पूछे जाने पर कांग्रेस का नेतृत्व कितना असहिष्णु और विचलित हो जाता था और आज भी विचलित हो जाता है। चंद्राकर ने कहा कि दरअसल आज अपने अस्तित्व को बचाने के लिए जूझती कांग्रेस सत्ता पाने की लालसा में झूठ-फरेब, भ्रम और अमर्यादित भाषा का जिस रफ्तार से इस्तेमाल कर रही है, वह बताता है कि कांग्रेस इन दिनों काफी विचलित है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
