
panchayattantra24.com, रायपुर। राजधानी के रावणभाठा उपकेन्द्र के फीडरों में ग्रीष्म के पहले आवश्यक संधारण कार्य किए जाने के कारण 10 मार्च को कई इलाकों में निगम का पानी सप्लाई नहीं हो पाएगा. इधर सिविल लाइन वार्ड क्रमांक-47 के सफाई ठेकेदार आर. व्ही कंंट्रशन का ठेका नियम और शर्तो के उल्लंघन के कारण तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।
नगर पालिक निगम रायपुर के जल कार्य विभाग के अध्यक्ष सतनाम सिंह पनाग ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित द्वारा 33 केव्ही लाईन के रावणभाठा उपकेन्द्र के फीडरों में ग्रीष्म के पूर्व आवश्यक संधारण कार्य किये जाने के कारण 10 मार्च को 33 केव्ही लाईन बंद रहेगा. जिस कारण इस लाइन से जुड़े इंटेकवेल, फिल्टरप्लांट की 80 एमएलडी, 150 एमएलडी प्लांट बंद रहेगा।
इन इलाकों में नहीं आएगा पानी
जिसके कारण 80 एमएलडी और 150 एमएलडी प्लांट से भरने वाली टंकियाँ डंगनिया, ईदगाहभाठा, गंज, गुढियारी, न्यू राजेन्द्र नगर, श्याम नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अंवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी एवं मोतीबाग ओव्हर हेड टैंक से 10 मार्च को सुबह की नियमित जलापूर्ति होने के बाद कार्य के चलते बिजली बंद होने के कारण जलागारों में जल का भराव न होने के कारण 10 मार्च को संध्याकालीन जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
ठेकेदार का ठेका निरस्त
नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 4 के सिविल लाईन वार्ड क्रमांक 47 के सफाई कार्य के ठेके से संबंधित सफाई ठेकेदार मेसर्स आर.व्ही. कंस्ट्रक्षन रायपुर के ठेके को प्लेसमेंट ठेका में सफाई श्रमिक सप्लाई नियम और शर्ते कंडिका 1 का उल्लंघन करने पर तत्काल प्रभाव से आदेश जारी कर निरस्त कर दिया है. कमिश्नर लोकेश चंद्रवंशी ने बताया कि सिविल लाईन वार्ड क्रमांक 47 के सफाई कार्य के लिए आर. व्ही. कंट्रक्शन रायपुर को कार्यादेश नगर निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग द्वारा 31 अगस्त 2020 को निविदा शर्तो के अनुसार जारी किया गया था. कार्यादेश के अनुसार अनुबंधित सफाई ठेकेदार को प्रतिदिन 35 सफाई कर्मचारी सफाई कार्य करने उपलब्ध कराने थे. तीन नोटिस के बाद भी ठेकेदार ने संतोष जनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया।
