रायपुर मेडिकल कॉलेज में अंग प्रत्यारोपण पर पांच दिवसीय कार्यशाला

panchayattantra24.com,रायपुर। अंग प्रत्यारोपण की सुविधा लागू करने के लिए ‘मोरल, मेडिकल और लीगल’ एंगल भी देखने आवश्यक हैं, जिन्हें पूरा कर हमें जल्द से जल्द छत्तीसगढ़ में अंग प्रत्यारोपण को सुचारु और सुलभ रूप से उपलब्ध कराएंगे, जिससे प्रदेशवासियों को इस सुविधा के लिए भटकने की आवश्यकता ना रहे. यह बात स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अंग प्रत्यारोपण की 5 दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा।
रायपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में मंत्री सिंहदेव ने बताया कि प्रदेश के 4 अस्पतालों में लाइव ट्रांसप्लांट की सुविधा उपलब्ध है, और 4 अस्पतालों ने इस सुविधा के लिए आवेदन दिया हुआ है. इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने इस विषय पर कुछ महीनों पहले एक बैठक की थी, जिसमें लिवर ट्रांसप्लांट अंग प्रत्यारोपण के कानूनों को जल्दी लागू करने पर विचार व्यक्त किए थे, परंतु अंग प्रत्यारोपण जैसे बड़े और जटिल विषय में स्थितियों का अध्ययन और विधिक नियमों का पालन अनिवार्य है. इन औपचारिकताओं को पूरा कर कानून विभाग से अनुमति मिलते ही इसे लागू किया जाएगा।
