
panchayattantra24.com, रायपुर। कोरोना महामारी में सोशल मीडिया में ऐसे कई जानकारी वायरल हो रही है, जो तथ्यहीन है. इसमें कही भी कोई सच्चाई नहीं है. ऐसे वायरल कंटेंट से सावधान रहने की जरूरत है. अभी राजधानी में कोरोना मरीजों के शव का अंतिम संस्कार ठेके में दिए जाने की बात तेजी से वायरल हो रही है. जिसे महापौर ने तथ्यहीन करार दिया है. उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार करने वालों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये गए हैं. ठेके में अंतिम संस्कार की बात बिल्कुल गलत है।
बता दें कि नगर निगम द्वारा अंतिम संस्कार के लिए ठेका देने की जानकारी सोशल मीडिया में फैलाई जा रही है।
महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि ये जो मैसेज वायरल किया जा रहा है कि निगम कोविड मरीज़ों के लाश के अंतिम संस्कार के लिए ठेका दे रही है ये बिलकुल ग़लत है, तथ्यहीन है. महापौर ने कहा कि हर श्मशान घाट में लाशों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है, वहां अंतिम संस्कार करने वाले व्यक्तियों की संख्या बढ़ाने के लिए निर्देश दिये गए हैं, क्योंकि मृत्यु दर बढ़ गया है. ऐसे में दाह संस्कार करने वाले लोगों की ज़रूरत है।
महापौर ने इस बात का खंडन करते हुए कहा कि हमारे निगम के कर्मचारियों का कोई मनोबल नहीं टूटा है. अभी सभी कर्मचारी ऊर्जा से लबरेज़ हैं और सब अपनी ज़िम्मेदारी बख़ूबी निभा रहे हैं. ऐसी स्थिति में भ्रामक जानकारी वायरल करना नगर निगम के कर्मचारियों की हौसला पस्त करने की साजिश है. निगम दाह संस्कार करने में नाकाम कहना ये बिलकुल ग़लत है. लोगों को इस मुश्किल हालात में समझने की ज़रूरत है।
