
publicuwatch24.com,रायपुर। बलौदा बाजार विकाशखण्ड के उप स्वास्थ्य केंद्र रवान में पदस्त ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक धर्मेंद्र जायसवाल जो मार्च 2020 से 17 अप्रेल 2021 तक बिना रुके कोरोना में काम करते आ ही रहे है….
पिछले साल मार्च में जब हमारे राज्य में लोग कोरोना के नाम से ही कांप जाते थे और लोगो में डर चरम पर था तब से ही हमारे डॉक्टर, एमएटी, स्टाफ नर्स के साथ ही धर्मेंद्र जायसवाल द्वारा covid 19 में अपनी भागीदारी नियमित रूप से देने लगे…
मार्च 2020 में जब लोग बाहर राज्य से छत्तीसगढ़ आना प्रारंभ किये तो बिना डरे लोगो को घरों में, स्कूलों में कोरेनटाइन करना, लवली हुड कॉलेज सकरी में कोरोना ड्यूटी जैसे कार्य नियमित करने लगे।
जब लोग कोरोना के मरीज से दूर भागते उस समय धर्मेंद्र जायसवाल कोरोना मरीजो को कॉरोना मरीजो के उपचार में डॉक्टर का सहयोग भी करने लगे…
जिला सर्वलेन्स अधिकारी डॉ राकेश कुमार द्वारा लाईवलीहुड कालेज से ड्यूटी पूरी होने पर धर्मेंद्र जायसवाल को बलोदा बाज़ार में होम आईसोलेसन में रह रहे लोगो के लिए दवाई देने के साथ कोरोना सेम्पल लेने COvid 19 से मृत्यु होने पर शव को वापिस लाकर उनके गांव में अंतिम संस्कार करने जैसे काम भी दिए गए जिसे बड़ी ही सहजता और किसी भी कठिनाइयों के करने लगे।
अप्रैल 2021 में जब कन्याशाला बलौदा बाजार में COvid 19 का टीकाकरण प्रारंभ हुआ तब भी पूर्व के सभी कार्यों के अतिरिक्त कान्यशाला बालोदा बाज़ार की जवाबदारी भी धर्मेंद्र जायसवाल के हिस्से में आई… जहा लोग काम के दबाव में थक जाते है बीमार हो जाते है ऐसे में बिना रुके बिना थके सभी कार्यों को बड़ी ही सहजता से करने के गुण से परिपूर्ण है जायसवाल….
धर्मेंद्र जायसवाल का 17 अप्रेल को कोरोना सेम्पल लिया गया जिसमें उसे पॉजिटिव पाया गया ।
धर्मेंद्र जायसवाल के साथ साथ उनके दोनों बच्चे भी कोरोना पॉजिटिव है ।
सलाम है ऐसे कोरोना योद्धाओं को जो अपनी और अपने परिवार की परवाह किए बिना ही समाज और जनसेवा में अपनी महती भूमिका देते है ।
