
panchayattantra24.com, रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रदेश में टीकाकरण मसले पर पत्र लिखा है. प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामले और टीकाकरण को लेकर बीजेपी चिंतित है. इसी को लेकर बीजेपी प्रतिनिधि मंडल सीएम भूपेश बघेल से मिलने की अनुमति मांगी है।
बीजेपी ने CM बघेल से बातचीत के लिए मांगा समय
छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधि मंडल ने लिखा कि 9 मई दिन रविवार को आपसे मिलकर कोविड-19 टीकाकरण के सम्बन्ध में चर्चा करना चाहते हैं. कृपया समय निर्धारित कर अवगत कराने का कष्ट करें. समय 11 से दोपहर 3:00 बजे के बीच सम्भव हो तो उपयुक्त होगा।
सीएम से मिलेंगे ये बीजेपी प्रतिनिधि मंडल
प्रतिनिधि मंडलों में छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवा, कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर और रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी का नाम शामिल है।
बता दें कि 7 मई को बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने नेताओं की वर्चुअल मीटिंग ली थी. बैठक में बीजेपी कोरग्रुप, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्षों के अलावा पार्टी स्तर के नेता शामिल हुए थे. इस बैठक में टीकाकरण अभियान टीम, कोरोना हेल्प डेस्क टीम और सेवा ही संगठन टीम को लेकर चर्चाएं की गई थी।
