
panchayattantra24.com, रायपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच बंद कर दी गई शराब की होम डिलीवरी सुविधा फिर से राज्य सरकार शुरू करने जा रही है. इस संबंध में आबकारी मंत्री कवासी लखमा की ओर से विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं।
आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने बताया है बिलासपुर और रायपुर में हाल ही में हुई घटनाओं ने सरकार को सोचने पर मजबूर कर दिया है. ऐसे में फिर से शराब की होम डिलीवरी की सुविधा को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है. इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है. माना जा रहा है कि प्रदेश में शराब की होम डिलीवरी की सेवा सोमवार से शुरू हो सकती है।
