
panchayattantra24.com,रायपुर। सांसद सुनील सोनी ने वैक्सीन सर्टिफिकेट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फ़ोटो लगाए जाने तंज कसा है. सोनी ने ट्वीट कर कहा कि ‘प्रदेश में वैक्सीन की कमी ना हो इसके लिए आबकारी मंत्री ने शराब की हर बोतल पर 20 रुपए सेस वसूला है. वैक्सीनेशन के सर्टिफिकेट में मुख्यमंत्री के साथ आबकारी मंत्री कबासी लखमा की फोटो होना चाहिए।
सरकार ने फैलाई भ्रम- सांसद
इसके अलावा राहुल गांधी के ट्वीट पर सांसद सुनील सोनी ने हमला किया है. उन्होंने कि केंद्र ने राज्यों को मुफ़्त में वैक्सीन दी है. राज्य सरकार भ्रम फैला रही है. वैक्सीन पर भ्रम राज्य सरकार ने पैदा किया है. गांव-गांव में झूठ का ज़हर फैलाया गया, इसलिए गांवों में लोग वैक्सीन नहीं लगा रहे।
बता दें कि राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि केंद्र सरकार की वैक्सीन नीति समस्या को और बिगाड़ रही है, जो भारत झेल नहीं सकता. वैक्सीन की ख़रीदी केंद्र को करनी चाहिए और वितरण की ज़िम्मेदारी राज्यों को दी जानी चाहिए।
