
panchayattantra24.com, रायपुर। कोरोना को खत्म करने के लिए रायपुर के पंडितों ने अनिश्चितकालीन हवन करने का संकल्प लिया है. पंडितों का मानना है कि हवन के प्रभाव की वजह से ही कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी हुई है. जब तक कोरोना पूरी तरह से खत्म नहीं होता, तब तक वे हवन करेंगे. ये तस्वीर रायपुर के सुरेश्वर महादेव मंदिर की है, जहां 7 पंडितों के द्वारा मिलकर रोज हवन किया जा रहा है।
पंडित कहते हैं कि हवन में आहुति दी जाने वाली सामग्री से वातावरण शुद्ध होता है. वैज्ञानिक भी ये बात मानते हैं कि हवन से वायु की शुद्धि होती है. कोरोना भी हवा से ही फैलता है, जिसे खत्म करने के लिए ये हवन किया जा रहा है. हम प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी ये आग्रह करते हैं कि वे छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर इस तरह का आयोजन कराए, जिससे प्रदेशवासियों को कोरोना से जल्द राहत मिले।
सुरेश्वर महादेव मंदिर के पंडित राजेश्वरानंद ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक पहले भी यदि किसी को कोई कष्ट होता था तो ऋषि मुनियों के द्वारा हवन किया जाता था, और इसकी एक वैज्ञानिक मान्यता भी है की हवन करने से वायु का समीकरण होता है. हमने फैसला लिया है कि जब तक कोरोना पूरी तरह से खत्म नहीं होता तब तक हम हवन करते रहेंगे।
हम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी आग्रह करते हैं कि वे प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर इस तरह का आयोजन करवाएं जिससे कोरोना की रफ्तार और धीमी हो जाए. हवन की वजह से ही कोरोना का संक्रमण छत्तीसगढ़ में कम होने लगा है. यदि ऐसे ही हवन होते रहे तो कोरोना एक दिन जरूर खत्म होगा।
