जल्द शुरू होगा. ये गोदाम रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग जिले में बनाए जाएंगे

panchayattantra24.com,रायपुर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत सिंह भगत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वेयर हाउस कार्पोरेशन के 6 नवीन गोदामों का ई-भूमिपूजन किया. इन गोदामों में छत्तीसगढ़ के समर्थन मूल्य में किसानों से खरीदे गए धान के सुरक्षित भण्डारण कर रखा जाएगा. लगभग 54 हजार मीट्रिक टन क्षमता वाले इन गोदामों का निर्माण जल्द शुरू होगा. ये गोदाम रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग जिले में बनाए जाएंगे. इन गोदामों के निर्माण के लिए 25 करोड़ 81 लाख रूपए की स्वीकृत किए गए है. मंत्री अमरजीत सिंह भगत ने कहा कि नवा रायपुर में अत्याधुनिक फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी की स्थापना की जाएगी।
खाद्य मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाऊसिंग कार्पोरेशन का सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने बताया कि खाद्यान्नों के भंडारण के लिए वेयर हाउस कॉर्पोरेशन नवीन तकनीक का उपयोग कर रही है. पायलेट प्रोजेक्ट के तहत सूरजपुर में सेल्फ सपोर्टेड ट्रसलेस गोदाम का निर्माण किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि नवा रायपुर में कार्पोरेशन द्वारा सर्व सुविधा युक्त फुड टेस्टिंग लेबोरेटरी का निर्माण किया जाएगा. इसके लिए भूमि क्रय कर ली गई है।
उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन गोदाम परिसर में कार्यालय स्टाफ और श्रमिकों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहेगी. कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाऊसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमेन और दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा, अभनपुर के विधायक धनेन्द्र साहू, बिलासपुर शहर के विधायक शैलेश पाण्डेय, तखतपुर विधायक डॉ. रश्मि सिंह, धरसींवा विधायक अनिता शर्मा, नगर निगम बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव रहेंगे।
