
panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना संक्रमित नक्सलियों के कम्युनिकेशन टीम के चीफ गद्दाम मधुकर उर्फ सोबराय की हैदराबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई है. सोबराय को कोरोना के उपचार के लिए जाते समय तेलंगाना के वारंगल जिले में गिरफ्तार किया गया था. आठ लाख के ईनामी नक्सली सोबराय की मौत की पुष्टि बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने की है।
कोरोना संक्रमित नक्सली सोबराय को 1 जून को इलाज के लिए जाते समय तेलंगाना के वारंगल पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया था. तेलंगाना के कोमुरम भीम जिले के रहने वाला आठ लाख का ईनामी नक्सली सोबराय 22 साल से नक्सल गतिविधियों से जुड़ा हुआ था. गिरफ्तार किए जाने के बाद उसे कोविड के इलाज के लिए हैदराबाद के अस्पताल में दाखिल किया गया था, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
केवल सोबराय ही नही बल्कि बड़ी संख्या में वरिष्ठ माओवादियों के कोरोना से संक्रमित होने की बात कही जा रही है. लेकिन सीपीआई (माओवादी) उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर जाने नहीं दे रहे हैं. यही नहीं सुकमा के सिलगेर में कैम्प खुलने के विरोध में जुटे छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के सीमावर्ती गांवों के ग्रामीणों के भी कोरोना संक्रमित होने की बात कही जा रही है।
