Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जनदर्शन में ग्रामीणों की आवाज बने मंत्री राजेश अग्रवाल, हरिहरपुर में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

May 30, 2026

ताड़ पत्रों में सुरक्षित 400 वर्ष पुरानी चिकित्सा धरोहर: रायगढ़ में मिला आयुर्वेद और नाड़ी विज्ञान का दुर्लभ ज्ञान भंडार

May 30, 2026

इंद्रावती-नारंगी संगम पर 900 वर्ष पुरानी विरासत: नारायणपाल विष्णु मंदिर बना बस्तर की सांस्कृतिक पहचान

May 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, May 30
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » धर्मगुरु प्रकाश मुनि से मिल सकते हैं राहुल गांधी, दिग्विजय-महंत ने की मुलाकात
रायपुर

धर्मगुरु प्रकाश मुनि से मिल सकते हैं राहुल गांधी, दिग्विजय-महंत ने की मुलाकात

adminBy adminJanuary 28, 2019No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

रायपुर। कबीर पंथ के धर्मगुरु प्रकाश मुनि से सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मुलाकात कर सकते हैं। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने रविवार को प्रकाश मुनि से मुलाकात की।
इस दौरान दोनों नेताओं के प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक स्थिति पर चर्चा की। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी प्रकाश मुनि से मुलाकात की थी। चर्चा है कि राहुल गांधी कटोरा तालाब स्थित आश्रम में प्रकाश मुनि से मुलाकात करेंगे।
लोकसभा चुनाव से पहले प्रकाश मुनि से मुलाकात के राजनीति मायने निकाले जा रहे हैं। प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी प्रकाश मुनि से मुलाकात की थी और आशीर्वाद मांगा था।
इस बीच, राहुल गांधी के किसान आभार सम्मेलन की तैयारी का जायजा लेने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया पहुंचे। एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल जाने के दौरान दोनों नेताओं के साथ वरिष्ठ आदिवासी विधायक अमरजीत भगत भी मौजूद थे। चर्चा है कि राहुल गांधी कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्ष की भी घोषणा कर सकते हैं। हालांकि कांग्रेस में यह परंपरा नहीं रही है कि मंच से कभी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की गई हो।
कांग्रेस मीडिया सेल के चेयरमैन शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा मंच से कभी नहीं की गई है। कार्यक्रम स्थल के अवलोकन के दौरान मंत्री शिव कुमार डहरिया, डॉ. प्रेमसाय सिंह, महापौर प्रमोद दुबे, पूर्व सांसद करूणा शुक्ला, मुख्य सचिव सुनील कुमार कुजूर, पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी, मुख्यमंत्री के सचिव गौरव द्विवेदी सहित अन्य मौजूद थे।
किसान आभार सम्मेलन के लिए बनी यातायात व्यवस्था
किसान आभार रैली के लिए यातायात व्यवस्था तैयार की गई है। इसके तहत दुर्ग-भिलाई राजनांदगांव और बालोद की ओर से आने वाले व्यक्ति टाटीबंध से रिंग रोड नंबर एक होकर पचपेढ़ी नाका चैक से राष्ट्रीय राजमार्ग 30 होकर ग्राम तूता स्थित पार्किंग स्थल क्रमांक पी-09 में वाहन पार्क करेंगे।
धमतरी, कांकेर एवं बस्तर से आने वाले ग्राम तूता तिराहा कोहर, तूता दाल मिल के पीछे पार्किंग स्थल पी-11 में वाहन पार्क करेंगे। रायपुर, बिलासपुर, बलौदाबाजार, बेमेतरा, कबीरधाम मार्ग वाले धनेली नाला रिंग रोड नंबर तीन से विधानसभा ओवरब्रिज होकर रिंग रोड नंबर 03 जंक्शन राजू ढाबा से सेरीखेड़ी होकर विमानतल तिराहा,गोल्फ मैदान स्थित पार्किंग क्रमांक चार, पांच, छह और 13 में वाहन पार्क करेंगे। महासमुंद वाले सेरीखेड़ी होकर राज्योत्सव टर्निंग स्थित पार्किंग क्रमांक चार एवं 13 में वाहन पार्क करेंगे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

जनदर्शन में ग्रामीणों की आवाज बने मंत्री राजेश अग्रवाल, हरिहरपुर में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

May 30, 2026

ताड़ पत्रों में सुरक्षित 400 वर्ष पुरानी चिकित्सा धरोहर: रायगढ़ में मिला आयुर्वेद और नाड़ी विज्ञान का दुर्लभ ज्ञान भंडार

May 30, 2026

इंद्रावती-नारंगी संगम पर 900 वर्ष पुरानी विरासत: नारायणपाल विष्णु मंदिर बना बस्तर की सांस्कृतिक पहचान

May 30, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • जनदर्शन में ग्रामीणों की आवाज बने मंत्री राजेश अग्रवाल, हरिहरपुर में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
  • ताड़ पत्रों में सुरक्षित 400 वर्ष पुरानी चिकित्सा धरोहर: रायगढ़ में मिला आयुर्वेद और नाड़ी विज्ञान का दुर्लभ ज्ञान भंडार
  • इंद्रावती-नारंगी संगम पर 900 वर्ष पुरानी विरासत: नारायणपाल विष्णु मंदिर बना बस्तर की सांस्कृतिक पहचान
  • मोर गांव मोर पानी अभियान: जनभागीदारी से जल संरक्षण की नई मिसाल, गांवों में बनेंगी टिकाऊ जल संरचनाएं
  • मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: 13 किमी पहाड़ चढ़कर बड़ेपल्ली पहुंची स्वास्थ्य टीम, 227 ग्रामीणों की जांच, गंभीर मरीजों को मिला त्वरित उपचार

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.