
panchayattantra24.com,रायपुर। केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने राम मंदिर निर्माण में आरोप लगाने वालों पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर भ्रम फैला रहे हैं. उन्हें भविष्य में जनता कभी माफ नहीं करेगी।
केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने ट्वीट कर कहा कि सबूत तो इनके पास अरुण जेटली और नितिन गडकरी के खिलाफ भी थे, लेकिन क्या हुआ? उल्टे इन्हें माफी मांगनी पड़ी. खैर राम मंदिर के खिलाफ भी जो भ्रम फैला रहे भविष्य में उस पर भी यह माफी मांगेंगे? लेकिन अब जनता माफ नहीं करेगी।
बता दें कि राम मंदिर निर्माण के लिए जमीन खरीदी में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर ही भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं. पूरे देश में मुद्दे को लेकर चर्चा शुरू हो गया है. कांग्रेस ने कई जगह पर प्रदर्शन किया।
इस मामले पर आम आदमी पार्टी ने तीखा हमला बोला है. आप सांसद संजय सिंह ने ट्रस्ट पर जनता का पैसा लुटाने का और हिंदुओं की भावनाओं से विश्वासघात करने का आरोप लगाया है।
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को कहा कि आरोप लगाने वाले सियासी लोग हैं. सियासत से प्रेरित होकर आरोप लगा रहे हैं. हकीकत तो यह है कि यह जमीन बाजार दर से कम कीमत पर खरीदी गई है।
