Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन, जनसहभागिता से गूंजा बलौदाबाजार

May 24, 2026

देवपुर में समर कैंप का आयोजन- बच्चों ने प्रकृति के सानिध्य में सीखा टीम भावना और रोमांच का पाठ

May 24, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात

May 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, May 25
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » सड़क दुर्घटना में नेशनल व स्टेट प्लेयर की मौत, मार्निंग वॉक के दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने लिया चपेट में
दुर्ग

सड़क दुर्घटना में नेशनल व स्टेट प्लेयर की मौत, मार्निंग वॉक के दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने लिया चपेट में

adminBy adminApril 17, 2019No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

दुर्ग ।  मॉर्निंग वॉक के लिए निकले दो होनहार खो-खो खिलाड़ियों को तेज रफ्तार हाइवा ने रौंद डाला. इनमें से एक जहां नेशनल तो वहीं दूसरा स्टेट प्लेयर था. वहीं मॉर्निंग वॉक में उनके साथ गई युवती सदमे की स्थिति में है. मामला दुर्ग-पाटन रोड पर ग्राम अरसनारा का है ।
जानकारी के अनुसार, ग्राम अरसनारा निवासी मेनका पटेल पिता केशव पटेल (22 वर्ष), चुम्मन साहू पिता प्रदीप साहू (23 वर्ष) और निशा यादव मॉर्निंग वॉक के लिए सुबह करीब 4.30 निकले थे. तीनों पैदल चलते हुए पंदर चौक की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान एक अज्ञात हाइवा ने टक्कर मार दिया. इस घटना से मेनका पटेल व चुम्मन साहू की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कुछ दूर जा रही निशा यादव बच गई, जो घटना को देखने के बाद अपना सुध-बुध खो बैठी. वह अभी भी सदमे में है. ग्राम में दोनों खिलाड़ियों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया. होनहार खिलाड़ियों को खोने से गांव में शोक की लहर है।
मेनका पटेल खो-खो की नेशनल प्लेयर थी. आंध्र प्रदेश में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी मेनका बीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद पीजीडीसीए की पढ़ाई कर रही थी. वहीं चुम्मन साहू खो-खो का अच्छा खिलाड़ी था, जिसने जिला व राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुका था. 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद चुम्मन ने पॉलीटेक्निक किया था, जिसके बाद वह गांव आकर आर्मी में जाने की तैयारी कर रहा था ।
दो होनहार युवा खिलाड़ियों की मौत से गांव में एक तरफ जहां मातम पसरा हुआ है, वहीं दूसरी ओर दुर्ग-पाटन मार्ग पर बेलगाम चल रहे भारी वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग कर रहे हैं. दरअसल, दुर्ग-पाटन मार्ग पर हाइवा तेज रफ्तार से दौड़ते हैं, जिससे कई बार हादसे हो चुके हैं, वहीं राहगीर हमेशा दुर्घटना की आशंका के बीच सफर करते हैं ।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

पानी की टंकी की चाबी बनी खूनी संघर्ष की वजह, एक ही परिवार के 9 लोग घायल

May 24, 2026

दुर्ग में दिल दहला देने वाली घटना: एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

May 22, 2026

आम जनता से प्राप्त आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने तथा शिविर में आम जनता के सहुलियत हेतु पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

May 2, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन, जनसहभागिता से गूंजा बलौदाबाजार
  • देवपुर में समर कैंप का आयोजन- बच्चों ने प्रकृति के सानिध्य में सीखा टीम भावना और रोमांच का पाठ
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात
  • कृषि में नवाचार की मिसाल- ग्राफ्टेड बैगन की खेती से लाखों की आय अर्जित कर रहे कृषक नवीन
  • राष्ट्रीय जनजाति सांस्कृतिक समागम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले – जनजातीय समाज दुनिया को सिखा सकता है प्रकृति संग विकास

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.