Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

November 14, 2026

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का रेजिडेंट कमिश्नर श्रुति सिंह ने किया शुभारंभ

November 14, 2026

बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी

November 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, November 15
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने आरंग मुख्यालय में 11 लाख 39 हजार रुपए से निर्मित पत्रकारिता उपयोगिता भवन का किया लोकार्पण 
रायपुर

श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने आरंग मुख्यालय में 11 लाख 39 हजार रुपए से निर्मित पत्रकारिता उपयोगिता भवन का किया लोकार्पण 

adminBy adminJuly 14, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

 
panchayattantra24.com,रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने अपने विधानसभा आरंग मुख्यालय में 11 लाख 39 हजार रुपए से निर्मित पत्रकारिता उपयोगिता भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मौजूद पत्रकारों को उन्होंने अपने संदेश में कहा कि  पत्रकार हमेशा चुनौतियों के बीच काम करते हैं। खासकर ब्लॉक मुख्यालय में कार्य करने वाले पत्रकारों के समक्ष सीमित संसाधनों में रहकर महत्वपूर्ण खबरों का संकलन करना और त्वरित गति से जिला मुख्यालय या मीडिया संस्थान के मुख्य कार्यालय तक समाचारों को प्रेषित करने में अनेक समस्याएं आती है। निर्धारित स्थान तय नहीं होने से यह चुनौती और भी बढ़ जाती है, जिससे न सिर्फ पत्रकारों का कार्य प्रभावित होता है अपितु समाज को सही दिशा प्रदान करने वाली खबरें, जनहित से जुड़ी खबरें समय पर प्रकाशित और प्रसारित नहीं हो पाती है। उन्होंने कहा कि आरंग तेजी से विकसित होता हुआ राजधानी का एक बड़ा ब्लॉक है। यहाँ के अधिकांश लोगों का नाता राजधानी से है। राजधानी में भी आरंग के हजारों लोग निवास करते हैं और राजधानी से प्रकाशित अखबारों और टीवी चौंनल में वे आरंग की खबर को प्रमुखता से देखना चाहते हैं। यहाँ पत्रकारिता के पेशे से जुड़े पत्रकार साथी अपना काम बखूबी कर रहे हैं। मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि आरंग में पत्रकारों के लिए भवन बनने का लाभ उन्हें ही नहीं बल्कि राजधानी में रहने वाले और आरंग के लोगों को भी मिलेगा। सुविधायुक्त भवन में आप सभी का कार्य आसान हो जाएगा और त्वरित गति से समाचार तैयार होकर लोगों को देखने और पढ़ने मिलेगा। मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि पत्रकारों को सकारात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना चाहिए। इससे पत्रकारों की ही पहचान नहीं बढ़ती अपितु उनके इस सृजन का लाभ क्षेत्र को और विकसित बनाने में योगदान देने के साथ समाज को भी आगे बढ़ाने का काम करता है। उन्होंने सभी पत्रकारों को नए भवन के लिए बधाई देते हुए आरंग की विकासगाथा को अपने पत्रकारिता की कलम से गौरवान्वित करने की अपील की। मौके पर उपस्थित पत्रकार संघ के संरक्षक श्री रोशन चंद्राकर,अध्यक्ष श्री रामकुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री पवन साहू,कोषाध्यक्ष श्री विनोद गुप्ता, सचिव श्री टुकेश्वर लोधी और सहसचिव श्री वीरेंद्र वर्मा ने पत्रकारों की मांग पर बहुत कम समय पर भवन बनाकर उपलब्ध कराने पर मंत्री डॉ डहरिया के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर चंद्राकर ने अध्यक्षता की और पत्रकारों के लिए आरंग में भवन बनने पर बधाई दी। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्री खिलेश्वर देवांगन,श्री कोमल साहू सहित पार्षद और एल्डरमैन उपस्थित थे। पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

मंजूरी प्राप्त निविदा वाले कार्यों के कार्यादेश जल्द जारी करने के निर्देश, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

November 14, 2026

राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट

November 10, 2026

रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार

November 10, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
  • भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का रेजिडेंट कमिश्नर श्रुति सिंह ने किया शुभारंभ
  • बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
  • जनजातीय गौरव दिवस विशेष लेख – जनजातीय अंचलों का सर्वांगीण विकास ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की शिल्पकार – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.