
panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना ने पहले ही परिजनों कमर तोड़ दी है. कई लोगों की नौकरी छुट गई, तो कई लोगों के काम धंधे ठप पड़े हुए है. वहीं कई प्रकार की ईएमआई से भी लोग परेशान है. अब रही सही कसर निजी स्कूलों की अवैध वसूली ने पूरी कर दी है।
इस स्कूल के अवैध वसूली की पूरी कहानी आपको बताएं उससे पहले यदि आपके बच्चे की स्कूल में भी फीस में अवैध वसूली हो रही है तो आप हमे 9329111133 पर संपर्क कर अपनी परेशानी बता सकते है।
हम बात कर रहे है राजधानी रायपुर के अमलीडीह स्थित सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल की. ये स्कूल प्रबंधन पैरेंट्स से ट्यूशन फीस की रसीद थमाकर डेवलप्मेंट फीस, साइंस एंड लैब, एग्जाम फीस वसूल रहे है।
लेकिन स्कूल प्रबंधन ने बड़ी चालाकी से छपवाई रसीद में सिर्फ ट्यूशन फीस का ही जिक्र किया है. भुगतान के लिए बकायदा स्कूल प्रबंधन की तरफ से वाट्सअप ग्रुप में मैसेज किया है. जिसमें विभिन्न प्रकार की फीस का जिक्र है।
