
panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को उनके समर्थकों के साथ एयपोर्ट के अंदर घुसने की अनुमति नहीं मिली. इससे कांग्रेस नेताओं में नाराजगी देखने को मिली है. मोहन मरकाम एयरपोर्ट के अंदर नहीं गए हैं. एयरपोर्ट पर ही कांग्रेस के नेता प्रदर्शन करने लगे हैं. जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमण के कारण लोगों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है।
प्रोटोकॉल अधिकारी पर भड़के मोहन मरकाम
दरअसल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रभारी सचिव चंदन यादव और सप्तगिरि उल्का रायपुर आ रहे हैं. छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया तीन दिवसीय दौरे पर रायपुर आ रहे हैं. रायपुर पहुंचते ही वरिष्ठ नेताओं के साथ पुनिया बैठक करेंगे. दो दिनों तक मैराथन बैठक होगी. मिशन-2023 की तैयारियों पर चर्चा करेंगे, लेकिन कांग्रेस के नेताओं को स्वागत के लिए अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है. इससे कांग्रेसियों में नाराजगी देखने को मिल रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि यह कांग्रेस नेताओं का अपमान है. मरकाम ने कहा कि यह कांग्रेस के विधायकों, कैबिनेट मंत्री के दर्जा प्राप्त नेताओं का अपमान है. यह दलीय आधार पर भेदभाव है. हम इसका विरोध करते हैं. जब भाजपा के कोई नेता आते हैं तो बड़ी संख्या में भाजपाई एयरपोर्ट के अंदर चले जाते हैं. हमने एयरपोर्ट प्रोटोकॉल ऑफिसर से हमने शिकायत दर्ज करा दी है।
