
panchayattantra24.com,रायपुर। कोविड की आपदा में भी केंद्र सरकार ने जल के क्षेत्र में बेहतर काम किया है, जो 70 सालों में जो नहीं हुआ था. 2024 में एक भी मां-बहन सिर पर पानी उठाने को मजबूर नहीं होंगी. छत्तीसगढ़ में 2023 तक काम पूर्ण करने की तैयारी है. यह बात केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मीडिया से चर्चा में कही।
मिशन की प्रगति पर राज्य सरकार से चर्चा के लिए रायपुर पहुंचे गजेंद्र सिंह शेखावत ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि जल मिशन की शुरुआत 25 दिसबंर 2019 से हुई. कोविड-19 की चुनौती के बीच हमने 25 प्रतिशत ग्रोथ के साथ पानी घर-घर पहुंचाने का काम किया है. कुछ राज्यों ने 100 प्रतिशत के साथ काम किया है. देश भर में 74 ऐसे जिले हैं, जहां पर 100 फीसदी हर घर पानी की सुविधा है. छत्तीसगढ़ में इस दिशा में सबसे कम प्रगति है, 30वें पायदान पर मौजूद छत्तीसगढ़ ने 2023 तक का लक्ष्य रखा है।
जलशक्ति मंत्री शेखावत ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ हमने समीक्षा की है. छत्तीसगढ़ में जल मिशन पर काम जारी है. पानी के लिए एक नई क्रांति की सूत्रपात कर रहे हैं. नियमित पानी मिले, नित पानी मिले, साफ मिले इस पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि नरवा योजना की जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिली है. जल संचयन के लिए यह अच्छी योजना है. जल मिशन योजना युग परिवर्तन साबित होगी. छत्तीसगढ़ में अब पानी संबधित मौतों में कमी आई है, लेकिन अभी-अभी और काम करने की जरूरत है।
गजेंद्र शेखवात ने कहा कि प्रधानमंत्री मंत्री ने स्वच्छता पर दिया व्यापक जोर है. गांव-गांव, घर-घर शौचालय बने. लाल किले की प्राचीर से उन्होंने इस पर बात की. भारत की छवि आज विश्व में ऊंचे पैदान पर पहुंची थी. जनसंख्या बढ़ने से पानी की चुनौती बढ़ी है. जलवायु परिवर्तन बढ़ने से भी चुनौती बढ़ी है. टीकाकरण पर उन्होंने कहा कि भारत में टीकाकरण के क्षेत्र में आज अग्रणी है. सदी की सबसे बड़ी आपदा कोरोना है. और इस आपदा से निपटने में भारत ने जिस तरह से काम किया है, उसे इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा।
मीडिया से चर्चा के दौरान गजेंद्र सिंह शेखावत ने छत्तीसगढ़ के परफॉर्मेंस पर अफसोस जताते हुए कहा कि घर-घर जल पहुंचाने के मामले में छत्तीसगढ़ सबसे ख़राब परफॉर्मेंस कर रहा है. पिछले साल में दिये हुए पैसे छत्तीसगढ़ शासन खर्च नहीं कर पा रही है. इस बार 1900 करोड़ में 400 करोड़ ख़र्च हुए हैं. उन्होंने कहा कि जितना पैसा दिया जा रहा है, वो पर्याप्त ख़र्च भी करें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के सामान्य लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने अनेक योजनाएं लागू हुईं, हर घर तक शौचालय, हर गांव तक पानी पहुँचे, ये उद्देश्य रही है. हम शत-प्रतिशत लोगों तक हितकारी लाभ देने के उद्देश्य से काम किया जा रहा है. 2014 में ये कल्पना नहीं थी. 32% लोगों तक पहले शौचालय की व्यवस्था थी. स्वच्छता जैसे विषय पर प्रधानमंत्री बात करेंगे, ये कल्पना लोगों को नहीं थी. भारत की छवि विश्वभर में पहुँची. जल की उपलब्धता लगातार घटती जा रही है. जनखंख्या बढ़ने से चुनौती लगातार बढ़ी है, इसलिए समस्याएं बढ़ी हैं।
