
panchayattantra24.com,रायपुर। कोई आम आदमी यदि अपना घर बिना नक्शा पास करवाएं बनाएं तो नगर निगम के अधिकारियों की टीम उसे तोड़ने या नियमों का हवाला देकर अवैध वसूली करने पहुंच जाती है. लेकिन यही काम जब कोई नायब तहसीलदार रैंक का अधिकारी करें तो भला वहां कौन कार्रवाई करने जाएं. ऐसा ही एक मामला रायपुर से आया है. यहां एक शिकायतकर्ता गुरमिंदर सिंघ ने नायब तहसीलदार नोविता सिन्हा के खिलाफ शिकायत की है. उनका आरोप है कि भवन नक्शा पास करवाएं बिना ही बनाया है. इस संबंध में उन्होंने नगर निगम में आरटीआई भी लगाई, जहां से उन्हें ये जानकारी लिखित में मिली है कि नक्शा के संबंध में जोन क्रमांक 4 में किसी भी प्रकार के कोई दस्तावेज नहीं है. इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत राजस्व मंत्री से की है और पूरे मामले की जांच करने की मांग की है।
इसके पहले भी इसी शिकायतकर्ता ने महिला अधिकारी नोविता सिन्हा के उक्त जमीन की खरीदी में स्टॉप ड्यूटी बचाने के खिलाए शिकायत की थी. उनका दावा था कि बने घर की जगह खाली प्लाट होने की रजिस्ट्री कराई थी. शिकायतकर्ता का दावा है कि जबकि वहां घर पहले से बना हुआ था. बता दें कि शिकायतकर्ता ने शिकायत की एक कॉपी और उसमें संलग्न दस्तावेज भी उपलब्ध कराएं है. मंत्री के कार्यालय में ये शिकायत 17 अगस्त 2021 को दी गई है।
