
panchayattantra24.com,रायपुर। राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रभारी पीएल पुनिया के साथ आये. भूपेश बघेल ने विधायकों से कहा कि आप लोग जिस उद्देश्य के लिए यहां आए थे, वो उद्देश्य पुनिया जी के आशीर्वाद और सहयोग से पूरा हो गया।
भूपेश बघेल ने कहा कि हमने अपनी सरकार के कामकाज और कार्ययोजना से राहुल गांधी जी को अवगत करा दिया है. उन्हें अगले हफ्ते बस्तर आने का न्योता दिया है. उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है. आप लोग पीसीसी अध्यक्ष के निर्देश लेकर उनके स्वागत के लिए लग जाइये।
मुख्यमंत्री ने दिल्ली में राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद कहा कि मैंने हमारे नेता को सब कुछ बता दिया है. राजनीतिक के साथ-साथ राज्य प्रशासनिक चर्चा भी हुई. अंत में मैंने राहुल गांधी से छत्तीसगढ़ आने का अनुरोध किया. उन्होंने सहर्ष निमंत्रण स्वीकार कर लिया है. वह अगले सप्ताह यहां आएंगे और पौने तीन साल के कार्यों को लेकर दौरा करेंगे. सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ मामले में पीएल पुनिया ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है. अपनी बात आलाकमान से कह दी है।
बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समर्थन में 55 विधायक AICC के दफ्तर में डटे हुए थे. विधायकों से मुख्यमंत्री के समर्थन में पत्र भी लिखवाए गए. ये पत्र आलाकमान तक भेजे गए. बघेल के नेतृत्व में बेहतर कार्य किए जाने का हवाला पत्र में दिया गया. आने वाले दिनों में बघेल को ही मुख्यमंत्री बनाएं रखने की मांग विधायकों ने की थी।
