
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली से रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं. उनके साथ सभी समर्थक मंत्री, 54 विधायक और अन्य नेता भी लौट रहे हैं. सभी एक विशेष विमान से रायपुर के लिए रवाना हुए हैं।
सीएम भूपेश के रायपुर रवाना होने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंच गए हैं. कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर अपने नेताओं की भव्य स्वागत की तैयारी की है. पिछली बार की तरह इस बार भी जोरदार स्वागत होगा।
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को दिल्ली में राहुल गांधी के साथ बैठक की थी. इसके बाद उन्होंने कहा था कि मैंने हमारे नेता को सब कुछ बता दिया है. राजनीतिक के साथ-साथ राज्य प्रशासनिक चर्चा भी हुई. अंत में मैंने राहुल गांधी से छत्तीसगढ़ आने का अनुरोध किया. उन्होंने सहर्ष निमंत्रण स्वीकार कर लिया है. वह अगले सप्ताह यहां आएंगे और पौने तीन साल के कार्यों को लेकर दौरा करेंगे।
सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ मामले में पीएल पुनिया ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है. अपनी बात आलाकमान से कह दी है।
