रायपुर । मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर दिग्गज नेताओं मैदान में कूद पड़े हैं आज जबलपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि अपनी निश्चित पराजय को देखकर मोदी अब इंटरव्यू का सहारा ले रहे हैं, यह इंटरव्यू पूरी तरह से प्रायोजित है. उन्होंने चुनाव आयोग से इस इंटरव्यू को संज्ञान में लेने की भी बात कही. भूपेश बघेल जबलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी विवेक तन्खा के समर्थन में चुनावी सभा होने पहुंचे थे ।
छग के सीएम बघेल ने सभा में पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा कहा कि मोदी सरकार के पांच साल के कार्यकाल को असफल बताकर चुनावी वादे पूरा नहीं करने का आरोप लगाया. मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वे लोगों के हाथों में झाड़ू पकड़ाकर खुद विदेश यात्रा पर करते हैं. पांच साल असफल रहने के बाद अगले पांच साल क्या करेंगे, इसका उनके पास कोई हिसाब नहीं है ।
भूपेश बघेल ने कांग्रेस की “न्याय योजना” की तरीफ में कहा कि 72 हजार के जरिए निश्चित ही गरीबी पर वार होगा.भूपेश बघेल ने दावा किया कि केंद्र में किसी हालत में एनडीए की सरकार नहीं बनने वाली. भूपेश ने मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज को गब्बरसिंह के अंदाज में भाषण देने वाला बताया, और कहा- हार देख कर बौखला गए हैं ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
