Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 33 जिलों के 1,606 केंद्रों में शुरू हुआ उपार्जन, अब तक 1.98 लाख क्विंटल धान की खरीदी

November 15, 2026

स्वनिधि महोत्सव बना जीरो वेस्ट आयोजन की मिसाल, बांस की प्लेटों और लकड़ी के चम्मचों से परोसा भोजन, पानी के लिए भी प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था

November 15, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

November 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, November 15
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » खाद्य विभाग का छापा बर्तन दुकानों से 196 नग नकली रग्यूलेटर जब्त
रायपुर

खाद्य विभाग का छापा बर्तन दुकानों से 196 नग नकली रग्यूलेटर जब्त

adminBy adminOctober 22, 2021No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

 
panchayattantra24.com,रायपुर। गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के बाद अब बाजार में पेट्रोलियम कंपनियों के डुप्लीकेट रेग्यूलेटर का धंधा फूटा हैं। इन्हें कंपनी के रेग्युलेटर की कीमत की तुलना में आधे पैसे में बेचा जा रहा था। सस्ता मिलने की वजह से लोग इसके खतरे को नजरअंदाज कर खरीदी भी कर रहे थे। छापेमारी के दौरान तीन बर्तन दुकानों से 196 नकली रेग्युलेटर जब्त किए गए।
छापेमारी की खबर शहर की ज्यादातर बर्तन दुकानों में फैल गई और हड़कंप मच गया। खाद्य विभाग के अफसरों को शिकायत मिली थी कि शहर के कई बाजारों में बर्तन और होम एप्लांयसेंस स्टोर में डुप्लीकेट रेग्यूलेटर बेचे जा रहे हैं। पुख्ता जानकारी जुटाने के बाद अफसरों की अलग-अलग टीम बनाई। टीम के सदस्य खुद ग्राहक बनकर दुकानों में पहुंचे और वहां उन्होंने रेग्यूलेटर मांगे। जैसे ही दुकानदारों ने उन्हें नकली रेग्यूलेटर दिखाया वहां जांच की और पूरा स्टॉक जब्त किया गया। अफसरों की टीम ने गोलबाजार, पेटी लाइन, फाफाडीह, आमापारा, पुरानी बस्ती सहित कई इलाकों की बर्तन दुकानों में छापे मारे।
अफसर ग्राहक बनकर दुकानों में पहुंचे। दुकान से पूछा कि गैस सिलेंडर का रेग्यूलेटर खरीदना है। नकली रेग्यूलेटर जैसे ही दिखाया गया, अफसरों ने अपना असली परिचय देकर कार्रवाई कर दी। नियमानुसार कोई भी दुकानदार रेग्यूलेटर की खुली बिक्री नहीं कर सकता है। बर्तन दुकानों से अफसरों को हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडेन और भारत पेट्रोलियम कंपनी के नकली रेगुलेटर बिना बिल के मिले। अफसरों की टीम ने गोलछा इंटरप्राइजेज, जय भारती स्टोर, भारत पात्र भंडार और एक जगह खुले मैदान में फेंके गए 10 रेग्यूलेटर जब्त किए हैं। कुल 196 में 110 रेग्यूलेटर हिंदुस्तान पेट्रोलियम के हैं। 78 इंडियन गैस और 18 बीपीसीएल और खुले मैदान में मिले 10 रेग्यूलेटर एचपीसीएल कंपनी के हैं। कार्रवाई के दौरान टीम में सहायक खाद्य अधिकारी संजय दुबे, अरविंद दुबे, पवित्रा अहिरवार, खाद्य निरीक्षक सोनल चंद्राकर, रीना साहू, संदीप शर्मा, सुचित्रा कश्यप और मनीष यादव शामिल थे। इन सभी दुकानों के खिलाफ द्रवित पेट्रोलियम गैस वितरण एवं विनियमन आदेश 2000 सहित आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
श्याम मार्केट पंडरी में एक ही रात में टूटे 4 दुकानों के ताले
पंडरी कपड़ा बाजार के पास मेन रोड पर स्थित श्याम मार्केट में बुधवार की रात एक साथ चार दुकानों के ताले तोड़कर चोर पैसे और कीमती सामान चुराकर ले गए। ऐन त्योहार के समय पुलिस की गश्त बढ़ाने के दावों के बीच चोरों ने एक के बाद एक चार दुकानों में चोरी की लेकिन किसी को भनक नहीं हुई। सीसीटीवी फुटेज में भी साफ दिख रहा है कि चोरों ने बड़े आराम से दुकानों के ताले तोड़े और जिसके गल्ले में जो मिला लेकर फरार हो गए। शहर के मुख्य बाजार वाले इलाके में चोरी होने से कारोबारी गुस्से में हैं। कारोबारियों ने गश्त में लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस की गश्त चुस्त नहीं है, इस वजह से चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। चोरों ने श्याम मार्केट में ए-5, बी-26, 27 व एक अन्य दुकान के शटर का ताला तोड़ा है। ताले तोडऩे के बाद एक के बाद एक दुकानों के शटर भी उठाए, लेकिन खटपट की आवाज सुनकर भी कोई वहां नहीं पहुंचा। देवेंद्रनगर पुलिस चोरी की जांच कर रही है। साइबर सेल की टीम ने भी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। शिव फोम दुकान के संचालक कपिल ठाकवानी ने एफआईआर में बताया है कि 20 अक्टूबर को रात 9.20 के आसपास वे दुकान बंद कर अपने घर मोवा चले गए। सुबह 9.20 को जब दुकान में पहुंचे तब उन्हें चोरी का पता चला। उसी दौरान उन्होंने देखा कि उनकी दुकान के बाजू में स्थित एसआर मोटर्स की दुकान का भी ताला टूटा है। वे अपनी दुकान में देख रहे थे कि क्या क्या चोरी हुआ है, उसी दौरान पता चला कि दो और दुकानों में चोरी हुई है। दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों के फुटेज कैद हो गए हैं। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दो चोर दिख रहे हैं। एक ने चेहरे को कपड़े से बांध रखा है। दूसरे ने सिर को कपड़े से ढंका है। दोनों ने लोहे की राड से ताला तोड़कर। उसकी आवाज तक किसी ने नहीं सुनी। चोरों ने जितनी आसानी से ताले तोड़े, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों शातिर हैं। बाहरी गिरोह के सदस्य भी हो सकते हैं। इस एंग्ल से जांच की जा रही है। चूंकि कारोबारी रात में गल्ले में बड़ी रकम नहीं रखते, इस वजह से चोरी में ज्यादा पैसे नहीं गए हैं। एक दुकान से 10 हजार का मोटर पार्टस चोर ले गए हैं।
 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

राज्यपाल डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन

November 15, 2026

मंजूरी प्राप्त निविदा वाले कार्यों के कार्यादेश जल्द जारी करने के निर्देश, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

November 14, 2026

राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट

November 10, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 33 जिलों के 1,606 केंद्रों में शुरू हुआ उपार्जन, अब तक 1.98 लाख क्विंटल धान की खरीदी
  • स्वनिधि महोत्सव बना जीरो वेस्ट आयोजन की मिसाल, बांस की प्लेटों और लकड़ी के चम्मचों से परोसा भोजन, पानी के लिए भी प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
  • नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य : मुख्यमंत्री साय
  • राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.