
दंतेवाड़ा । नक्सलियो के खिलाफ दन्तेवाड़ा में जिला पुलिस बल ने सक्रिय अभियान छेड़ रखा है. जिसके बाद से लगातार बीते दो सप्ताह भर में 3 बड़े ईनामी नक्सलियो को दन्तेवाड़ा जिला पुलिस बल और डीआरजी ने रेड कॉरिडोर के अंदर घुसकर मार गिराया.आज गुरुवार को किरन्दुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेरपा और मड़कामीरास के जंगलो में डीआरजी और किरन्दुल पुलिस की संयुक्त टुकड़ी ने मुठभेड़ करते हुए 8 लाख के ईनामी नक्सली मुइया को मार गिराया है. साथ ही मुठभेड़ स्थल से 315 बोर का हथियार सहित 6 राउंड गोलियां भी बरामद की है ।
मुइया को नक्सलियों की 24 नम्बर प्लाटून कमांडर बताया जा रहा है. साथ ही यह मलंगीर एरिया कमेटी में सक्रिय होकर बड़ी वारदातों में शामिल बताया जा रहा है. अरनपुर थाना अंतर्गतअरनपुर बंडीपारा के रूप में पुलिस ने मुइया की शिनाख्त भी कर ली है ।
नक्सलियों पर नकेल कसने के लिए जिले में पुलिस सुरक्षाबल लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है. बता दें कि मुखबीर की सूचना के बाद किरंदुल थाना क्षेत्र के पेरपा के जंगलों में बुर्का पाल हमले में शामिल नक्सली मउईया 29 साल जो 315 बोर राइफल के साथ मारा गया है. इस घटना के समय 1 जनमलेशिया का सदस्य भी साथ में था जो मौका देखकर भाग निकला ।
