रायपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत गरीब और वंचित वर्ग के अभिभावकों को अपने बच्चों का दाखिला कराने का मौका मिलने जा रहा है। 22 मार्च से आनलाइन आरटीई के वेबपोर्टल पर https://eduportal.cg.nic.in/RTE/ पर पंजीयन करा सकेंगे। पंजीयन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। आप अपने बच्चे की पात्रता के आधार पर दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे।
इसमें कक्षा नर्सरी के लिए तीन से चार वर्ष के बीच उम्र हाेना जरूरी है। इसी तरह केजी वन के लिए चार से पांच वर्ष के बीच और कक्षा पहली के लिए पांच से साढ़े छह साल तक के बच्चे का दाखिला हो सकेगा। आरटीई में दाखिले के लिए ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभिभावक, जिनका नाम बीपीएल सर्वे सूची (ग्रामीण – 2002-03, शहरी – 2007-08) में हो। सामाजिक एवं आर्थिक जातिगत जनगणना सर्वे सूची, 2011 के लिए पंजीयन क्रमांक भरना है। अंत्योदय कार्ड वाले पात्र रहेंगे।
आरटीई के तहत दाखिले के लिए पहले चरण में छात्रों का पंजीयन का पंजीयन 22 मार्च से शुरू होगा जो कि 15 मई 2022 तक चलेगा। इसी तरह अभिभावकों की ओर से किए गए आवेदनों की जांच के लिए नोडल अधिकारियों द्वारा दस्तावेज परीक्षण 16 से 31 मई 2022 तक किया जाएगा। संभवत: लाटरी और सीटों का आबंटन तीन से 15 जून 2022 तक कर दिया जाएगा। वहीं जिन बच्चों के लिए सीट वितरित की जाएगी उनको स्कूलों में दाखिले के लिए प्रक्रिया 16 से 30 जून 2022 तक अवसर दिया जाएगा।
हर साल की तरह इस साल भी सरकार ऐसे बच्चों को दाखिले के लिए दोबारा अवसर देगी जिनका पहले चरण में दाखिला नहीं हो पाता है। अक्सर पहले चरण में दाखिले की प्रक्रिया के बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं। इसके मद्देनजर दूसरे चरण में दाखिले के लिए प्रक्रिया एक जुलाई से 14 अगस्त 2022 तक चलेगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.