नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल पर लोगों को मोदी सरकार ने बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार ने शनिवार को जनता को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर क्रमश: 8 और 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी कम कर दिया है। इसके बाद तेल कंपनियों ने आज रविवार के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद आज 22 मई को राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये हो गई है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 111.35 और डीजल के दाम 97.28 रुपये रुपये प्रति लीटर हो गया है। बता दें कि दिल्ली में पहले पेट्रोल 105.41 रुपये लीटर मिल रहा था। यानी की दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 8.69 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है।
ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.