रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के तहत राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवक 15 से 22 अगस्त तक ‘एक सप्ताह राष्ट्र के नाम अभियान चलाएंगे। 15 अगस्त को प्रदेश के गांवों से लेकर शहरों तक सवा लाख पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए स्वयंसेवकों ने अपने-अपने बगीचे में पौधों की नर्सरी तैयार की है।
इन पौधों को आसपास के लोगों को वितरित करके इस अभियान को सफल बनाया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि अभियान में छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक डा. अनिल कुमार ने बताया कि हर घर झंडा के साथ-साथ हर घर एक पेड़ का अभियान चलेगा। स्वाधीनता दिवस के मौके पर स्वयंसेवक अपने घर पर एक तिरंगा फहराएंगे व साथ ही अपने घर के आसपास एक पौधा भी लगाएंगे।
स्वयंसेवकों ने घर की बगिया में तुलसी, एलोवेरा, मनी प्लांट, नीम, गिलोय जैसे औषधीय पौधे लगाए हैं। इसके अलावा पीपल, बरगद, आंवला के पौधे भी लगाए गए हैं। बरगद का पेड़ सबसे ज्यादा आक्सीजन देता है इसलिए इसके पौधों को सार्वजनिक जगहों पर लगाया जाएगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.