रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज दिल्ली दौरा है। आज वह दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात करेंगे जहां AICC की बैठक होनी है।
बता दें कि केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई समेत अन्य मुद्दों पर बैठक में रणनीति बनाई जा सकती है। साथ ही हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीतियों पर भी चर्चा संभव है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ PCC चीफ मोहन मरकाम भी मीटिंग में शामिल होंगे।