रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके जन्मदिन पर बधाई देने मौजूद लोगों ने अलग-अलग तरह से अपना प्रेम और अपनी भावनाएं प्रकट कीं। इस मौके पर लोगों ने अपने प्रिय मुख्यमंत्री को लड्डुओं से तौला। वहीं अनेक लोगों ने गजमाला पहनाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई व शुभकामनाएं दीं।