Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नारायणपुर जिले की ग्रामीण महिलाओं ने लिखी सफलता की एक नई इबारत मल्बरी ककून उत्पादन से बन रही स्वावलंबी

October 23, 2026

बिहान और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से सविता रजक के सपनों को मिले पंख, बकरी पालन से हर महीने कमा रहीं 10 हजार रुपये

October 23, 2026

ग्राम ढाबाडीह के किसानों ने परंपरागत कृषि छोड़ बीज उत्पादक बने,आय में 75 प्रतिशत का हुआ इजाफा

October 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, October 23
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » भिलाई स्टील प्लांट में भीषण आग, CM भूपेश के निर्देश पर राजधानी से फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस रवाना
दुर्ग

भिलाई स्टील प्लांट में भीषण आग, CM भूपेश के निर्देश पर राजधानी से फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस रवाना

adminBy adminMay 24, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

 
 
रायपुर । भिलाई स्टील प्लांट के कोको वन में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है. कोको वन के नेप्थलीन स्टोरेज में भीषण आग लगी है. आग लगने के बाद मौके पर भिलाई स्टील प्लांट के फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने की कवायद में लगी है. बताया जा रहा है कि आज सुबह से ही आग लगी है. आग इतनी भयानक है कि भिलाई स्टील प्लांट की 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई है. आग की जानकारी लगते ही पूरे प्लांट और प्रशासनिक हल्कों में हड़कंप मच गया है।    
सीएम ने दिये सहायता के निर्देश
आग की जानकारी लगने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी आग को नियंत्रित करने के लिए दुर्ग जिले के कलेक्टर को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिये हैं. वहीं मुख्यमंत्री के निर्देश पर रायपुर से तत्काल अग्नि शमन वाहन और एम्बुलेंस भिलाई के लिये रवाना हो गयी है।    
कर्मियों की कमी बन रही हादसों की वजह
जानकारी के मुताबिक बीएसपी का कोको वन काफी सेंसेटिव क्षेत्र है, यहां पर ऐसे कई एलीमेंट हैं जो कि ज्वलनशील है. जिसकी वजह से इस क्षेत्र पर लगातार निगरानी रखा जाना आवश्यक है लेकिन प्लांट में कर्मचारियों की कमी की वजह से यहां सतत निगरानी नहीं हो पा रही है।    
आग के पीछे यह हो सकती है वजह
भिलाई सहित पूरे छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी की वजह से ही यहां पर आग लगी है. नेप्थलीन वैसे भी ज्वलनशील पदार्थ है और गर्मी की वजह से आग तेजी से फैलती गई और देखते ही देखते पूरे स्टोर को अपने चपेट में ले लिया. हालांकि आग कैसे लगी है यह स्पष्ट तौर पर कोई भी नहीं बता पा रहा है. मामले की जांच के बाद ही आग लगने की सही वजह पता चल पाएगी।    
बड़ी संख्या में ज्वलनशील पदार्थ मौजूद
यहां पर बड़ी मात्रा में नेप्थलीन मौजूद है. दमकल कर्मी इस कवायद में लगे हुए हैं कि यह आग बाहर न फैले. अगर बाहरी हिस्से में आग पहुंचती है तो एक बड़ा हादसा हो सकता है. इसकी वजह यह है कि यहां पर बड़ी संख्या में ज्वलनशील कोक, बेंजमिन, सोडियम जैसी वस्तुओं का भंडार मौजूद है।    
14 कर्मियों की जलने से हुई थी मौत
आपको बता दें पिछले साल 9 अक्टूबर 2018 को कोको वन की बैटरी नंबर 11 की गैस पाइप लाइन में काम करने के दौरान ब्लास्ट हो गया था. इस ब्लास्ट में फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों समेत 14 संयंत्र कर्मियों की जलने से मौत हो गई थी. कुछ शवों की हालत ऐसी हो गई थी कि उनकी पहचान तक करना मुश्किल हो गया था जिसकी वजह से प्रशासन ने उनका डीएनए टेस्ट करवाया था. जिसके बाद ही उनके शव परिजनों को सौंपे गए थे. इस मामले में इस्पात मंत्रालय ने बीएसपी के सीईओ एम रवि को पद मुक्त करने के साथ ही 2 अन्य अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया था।    

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

गन्ना के समर्थन मूल्य में वृद्धि से मनोहर लाल सिन्हा के जीवन में आई मिठास

October 19, 2026

पेयजल की मांग को लेकर तीन दिन से चक्काजाम और आमरण अनशन, सुबह-सुबह पुलिस ने ग्रामीणों को हटाया

October 10, 2026

हथखोज की फैक्ट्री में भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की टीम

October 8, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • नारायणपुर जिले की ग्रामीण महिलाओं ने लिखी सफलता की एक नई इबारत मल्बरी ककून उत्पादन से बन रही स्वावलंबी
  • बिहान और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से सविता रजक के सपनों को मिले पंख, बकरी पालन से हर महीने कमा रहीं 10 हजार रुपये
  • ग्राम ढाबाडीह के किसानों ने परंपरागत कृषि छोड़ बीज उत्पादक बने,आय में 75 प्रतिशत का हुआ इजाफा
  • सीएम कैंप कार्यालय बगिया में पिता रामसाय पैंकरा ने लगाई थी सहायता की गुहार, पहल के बाद मिला लंबित मुआवजा
  • सांसद महाराज ने बॉस्केट में बॉल डालकर किया 26 वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.