नई दिल्ली। हेल्थ एक्सपर्ट हमेशा बदलते मौसम में सेहतमंद रहने के लिए इम्यून सिस्टम मजबूत करने की सलाह देते हैं। इम्यून सिस्टम के मजबूत रहने से बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। खासकर, सर्दी के दिनों में तापमान बहुत कम हो जाता है। इससे सर्दी, खांसी और जुकाम संबंधी परेशानियां होती हैं। अगर आप भी सर्दियों में सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो रोजाना इन चीजों का सेवन अवश्य करें। इन चीजों के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। आइए, इसके बारे में सब कुछ जानते हैं-
हल्दी वाला दूध पिएं
हेल्थ एक्सपर्ट हमेशा इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए हल्दी वाला दूध पीने की सलाह देते हैं। इस दूध के सेवन से बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। आसान शब्दों में कहें, तो आप बदलते मौसम में सेहतमंद रह सकते हैं। खासकर, सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए रोजाना हल्दी वाला दूध का सेवन अवश्य करें। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं।
विटामिन-सी
सर्दियों में लोग पानी कम पीते हैं। इससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, सर्दियों में मौसमी फल आसानी से मिल जाते हैं। इनमें पानी प्रचुर मात्रा में होता है। इन फलों के सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। साथ ही इनमें विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन-सी रिच फूड के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसके लिए सर्दियों में इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए विटामिन सी रिच ताजे फल और सब्जियों का सेवन जरूर करें।
सूखे मेवे का सेवन करें
सूखे मेवे के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। अखरोट और बादाम का नियमित रूप से सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है। इससे न केवल बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से खतरा कम हो जाता है, बल्कि दिमाग तेज होता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है। इसके लिए सर्दियों में रोजाना काजू किसमिस, बादाम, अखरोट और पिस्ता का सेवन करें।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.