
रायपुर । राजधानी में पूर्व वित्त आयोग के अध्यक्ष विरेन्द्र पांडेय से मोबाइल लूटकर भागने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से पुलिस ने लूट की गई मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल एक्टीवा वाहन को बरामद किया है. मामला रायपुर के सिविल लाइन थाने इलाके का है।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्व वित्त आयोग के अध्यक्ष विरेन्द्र पांडेय 26 मई की रात खाना खाने के बाद टहलने निकले थे कि न्यूशांति नगर के पास दो बाइक सवार सैमसंग मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे. प्रार्थी की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विवेक वर्मा (उम्र 22) को पकड़कर थाना लाया गया. उसने पूछताछ में अपने दोस्त राजविरेन्द्र शाह सोनी (19 वर्ष) के साथ मिलकर मोबाइल छीनना स्वीकार कर लिया।
