रायपुर । मई में छत्तीसगढ़ की धरती खूब तपी। इस साल बिलासपुर का अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री तक जा पहुंचा। रायपुर, दुर्ग, भिलाई भी 45 डिग्री के पार रहे। लालपुर मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़े भीषण गर्मी की गवाही दे रहे हैं। ‘नईदुनिया” के पास मौजूद आंकड़े के मुताबिक मई के 31 दिनों में रायपुर का अधिकतम तापमान सिर्फ दो बार 40 के नीचे पहुंचा, वह भी 39.5 डिग्री से अधिक रहा।औसत तापमान 43.2 डिग्री रहा। राजनांदगांव 44.2 डिग्री औसत तापमान के साथ सबसे गर्म रहा यानी पूरे 31 दिन 44.2 डिग्री पारा बना रहा। इस साल रायपुर के औसत तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि हुई है। पूर्वानुमान तो यह भी लगाया जा रहा है कि अच्छी गर्मी से इस साल अच्छी बारिश होगी। बीते वर्ष 1100 मिमी बारिश हुई थी।
शहरों का मई में औसत तापमान- रायपुर- 43.2, बिलासपुर- 43.5, पेंड्रा- 40.1, अंबिकापुर- 40.0, जगदलपुर- 38.9, दुर्ग- 43.4, राजनांदगांव- 44.2। गौर करने वाली बात यह है कि सिर्फ जगदलपुर ही
