रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोर-लुटेरों को हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि दिनदहाड़े में लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. इस बार न्याय की मंदिर कहे जाने वाले कोर्ट में ही वरिष्ठ अधिवक्ता राजपाल को धक्का देकर उनका मोबाइल लूटकर भाग खड़े हुए । यह पूरी घटना रायपुर कोर्ट के JMFC भास्कर के न्यायालय के पास हुआ । सिविल लाइन थाना के टीआई का कहना है कि लूट की वारदात नहीं हुई है. किसी ने उनकी जेब से मोबाइल निकाल लिया है. क्योंकि कोर्ट में भीड़ भाड़ रहता है तो उन्हें समझ नहीं आया होगा. फिलहाल पुलिस पार्थी की शिकायत के आधार पर आगे की जांच कर रही है।
